Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sachin Appeal Pataudi Legacy Save: पटौदी की विरासत बचाने आगे आए सचिन, ECB-BCCI से की खास अपील…?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Sachin Appeal Pataudi Legacy Save: पटौदी की विरासत बचाने आगे आए सचिन, ECB-BCCI से की खास अपील…?

Hema Gupta June 16, 2025

Sachin Appeal Pataudi Legacy Save: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने पटौदी ट्रॉफी को लेकर उठे विवाद के बीच खुद हस्तक्षेप किया है और BCCI तथा ECB के अधिकारियों से बातचीत कर पटौदी की विरासत को बनाए रखने की अपील की है।

Read More: Rinku Singh Visits In-Laws: दामाद का ससुराल में भव्य स्वागत, रिंकू ने छुए सास के पैर वीडियो हुआ वायरल…

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी पर विवाद, सचिन ने जताई आपत्ति…

हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ रखा जाएगा, जिससे मौजूदा पटौदी ट्रॉफी को हटाया जाना था। यह निर्णय ECB की ओर से प्रस्तावित किया गया था, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों में विरोध शुरू हो गया।

इस विरोध के बीच सचिन तेंदुलकर ने आगे आकर पटौदी ट्रॉफी को बनाए रखने की वकालत की। उन्होंने दोनों बोर्डों से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की।

ECB ने मानी तेंदुलकर की बात, पटौदी नाम बरकरार…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर के आग्रह के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उनकी बात को गंभीरता से लिया है। बोर्ड अब इस सीरीज के विजेता कप्तान को स्वर्गीय मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर एक विशेष ‘पटौदी पदक’ देने की योजना पर काम कर रहा है।

ECB के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पटौदी कनेक्शन को किसी न किसी रूप में बरकरार रखा जाएगा।

कौन थे मंसूर अली खान पटौदी?

मंसूर अली खान पटौदी 21 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान बने थे। उनके पिता इफ्तिखार अली खान पटौदी भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके थे।

पटौदी ट्रॉफी की शुरुआत 2007 में भारत के पहले टेस्ट (1932) की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में की गई थी।

एंडरसन और तेंदुलकर – रिकॉर्ड के धनी…

सचिन तेंदुलकर

1. सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी।

2. टेस्ट में सबसे ज्यादा 15,921 रन बनाने का रिकॉर्ड।

जेम्स एंडरसन

1. 188 टेस्ट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी।

2. टेस्ट में 704 विकेट, जो इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

3. एंडरसन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

टेस्ट सीरीज कार्यक्रम…

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी:

1. पहला टेस्ट: 20 जून, लीड्स

2. अंतिम टेस्ट: 31 जुलाई, ओवल, लंदन

भारत ने आखिरी बार 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। ऐसे में इस बार भारतीय टीम के पास इतिहास दोहराने का सुनहरा मौका है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Premanand Maharaj On Love Marriage: बच्चे प्रेम विवाह करना चाहें तो माता-पिता क्या करें? प्रेमानंद महाराज की राय…
Next: MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर से लाड़ली बहनों को देंगे बड़ी सौगात, 1551 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.