Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sachin Tendulkar 53th Birthday: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी का 53वॉ जन्मदिन, जानिए रिकॉर्ड…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Sachin Tendulkar 53th Birthday: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी का 53वॉ जन्मदिन, जानिए रिकॉर्ड…

Hema Gupta April 24, 2025

Sachin Tendulkar 53th Birthday: क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी और सबसे चमकते सितारों में से एक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आज 53वां जन्मदिन हैं। उन्होंने 24 साल के शानदार करियर में अटूट रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद मुश्किल है। सचिन को अगस्त 1996 में, 23 वर्ष की आयु में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। क्रिकेट के इतिहास में उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता हैं। वह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह पहले और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। आज हम सचिन तेंदुलकर से जुड़ी बाते आपको बताएंगे।

Read More: RCB vs RR Today Match: किसका होगा मैदान पर राज, RCB करेगी कमाल या RR बिखेरेगा जलवा?

आपको बता दें कि, उनके पिता विलियम गिल्बर्ट ग्रेस एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे और उन्हें क्रिकेट के इतिहास में एक महान खिलाड़ी माना जाता है।

Sachin Tendulkar 53th Birthday: एक जोड़ी कपड़े में करते थे प्रेक्टिस…

क्रिकेट करियर की शुरुआत में सचिन के पास प्रैक्टिस के लिए केवल एक जोड़ी कपड़े होते थे। वो सुबह अभ्यास करने के बाद वही कपड़े धोकर दोबारा शाम की प्रैक्टिस में पहनते थे। कभी-कभी गीली जेबों के साथ ही मैदान में उतरना पड़ता था।

आशीर्वाद से करियर की शुरुआत…

सचिन अपनी हर सीरीज या विदेश दौरे से पहले सचिन शिवाजी पार्क के गणेश मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर, और आचरेकर सर का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते थे। यह उनकी विनम्रता और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।

Sachin Tendulkar 53th Birthday: इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक का बनाया रिकॉर्ड…

सचिन तेंदुलकर दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 सेंचुरी लगाई हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 51 शतक लगाएं हैं, तो वहीं वनडे में 49 शतक लगाकर अटूट रिकॉर्ड बनाया। अभी तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं बना पाया। वहीं विराट कोहली 82 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन 100 का आंकड़ा छूना आसान नहीं।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन – 34,357 रन

सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैचों में 34,357 रन बनाए, यह रिकॉर्ड उन्होंने 200 टेस्ट, 463 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए बनाए हैं। जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल हैं। सचिन के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं जिनके नाम 28,016 रन हैं।

सबसे लंबा वनडे करियर…

सचिन ने 1989 में डेब्यू किया और 2011 तक खेला। यह वहीं साल रहा जब टीम इंडिया ने विश्व कप का खिताब जीता। वनडे में सचिन का सबसे लंबा 22 साल और 91 दिन तक का अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर रहा है। उनके बाद बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम हैं, जिनका करियर 18 साल 92 दिन का रहा।

आपको बता दें कि, सचिन तेंदुलकर ने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच कराची में पाकिस्तान के खिलाफ खेला।

वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड…

सचिन ने वनडे क्रिकेट में 62 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके बाद विराट कोहली हैं, जिनके नाम अब तक 43 POTM अवॉर्ड हैं।

Sachin Tendulkar 53th Birthday: 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड…

सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 264 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जिसमें 100 सेंचुरी और 164 हाफ सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने वनडे में 145 बार और टेस्ट मैच में 119 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाए हैं।

24 मई 1995 में सचिन की हुई थी शादी..

सचिन तेंदुलकर ने 24 मई 1995 को अंजलि मेहता से शादी की थी। अंजलि उनसे 6 साल बड़ी हैं और एक शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। सचिन और अंजलि की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी, जब सचिन इंग्लैंड से वापस आ रहे थे। अंजलि अपनी मां को रिसीव करने गई थीं। दोनों ने लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया फिर उन्होंने 24 मई 1995 को शादी कर ली।

सचिन और अंजलि के दो बच्चे हैं, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटा अर्जुन तेंदुलकर।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: कभी नहीं देखा गया इतना बड़ा एनकाउंटर ऑपरेशन: पहाड़ पर घिरे 300 खूंखार नक्सली 🧨
Next: NASHA MUKTI KENDRA: देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र में झगड़ा… एक व्यक्ति की हत्या,विवादो में रिहैब सेंटर

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.