Sachin Son Arjun Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ परिवार की उपस्थिति में पूरे रिति- रिवाज के साथ शादी की। इस शादी में कई क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटी शामिल हुए, सोशल मीडिया पर शादी के दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहें हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पूर्व क्रिकेटर रैना, हरभजन सिंह, एम. एस. धोनी समेत कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ शादी में पहुंचे।
अर्जुन और सानिया की शादी का वीडियो वायरल
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान दोनों ने रेड-गोल्डन कलर का आउटफिट पहन रखा है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहें हैं। दोनों के जय माला के दौरान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को जयमाल पहनाते हैं। फिर एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहें हैं।
View this post on Instagram
वहीं पीछे अर्जुन तेंदुलकर का पूरा परिवार पिता सचिन तेंदुलकर और मां अंजलि तेंदुलकर पीछे खड़े होकर उन पर फूल बरसा रहे थे।

शादी में शामिल हुए कई क्रिकेटर्स
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, यूसुफ पठान, इरफान पठान समेत तमाम क्रिकेटर्स अपनी – अपनी पत्नी और फैमिली के साथ पहुंचे।

क्रिकेट की दुनिया में अर्जुन का नाम
अर्जुन फास्ट-बॉलिंग के साथ ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम के लिए खेलते हैं , साथ ही IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

करियर की शुरुआत…
अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों से की। उन्होंने 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्होंने मुंबई की ओर से 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया।

2021 में IPL में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा, हालांकि उनका IPL डेब्यू 2023 में हुआ। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और पहले ही मैच में शतक बनाया।
बिजनेस की दुनिया में सक्रिय है सानिया…
सानिया चंडोक एक मशहूर बिजनेस परिवार से हैं, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक पेट-केयर स्पा और स्टोर है, जो पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और संबंधित प्रोडक्ट्स की सेवाएं प्रदान करता है।

हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में नामी घई परिवार…
सानिया का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना है। उनके परिवार का इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपए) है। मुंबई में भी उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है।
घई परिवार ब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड का मालिक भी है। रवि घई, जो ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं, ने परिवार का बिजनेस विदेशों में फैलाया और आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कीं।

