Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Raipur: सेंट्रल जेल में सचिन पायलट ने चैतन्य से की मुलाकात बीजेपी ने मुलाकात पर कसा सियासी तंज
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

Raipur: सेंट्रल जेल में सचिन पायलट ने चैतन्य से की मुलाकात बीजेपी ने मुलाकात पर कसा सियासी तंज

Narendra Singh July 26, 2025

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर चैतन्य बघेल से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, पायलट रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सेंट्रल जेल गए। इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, शिव डहरिया भी मौजूद रहे।

मुलाकात पर बीजेपी का तंज

पायलट के दौरे पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उनके मुताबिक दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू यही कांग्रेस की राजनीति बची है। कांग्रेस केवल परिवार तक सिमट गई है। पुरंदर ने आगे कहा कि आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस ने रोजी पर मजदूर बुलाए थे जिन्हें पेमेंट नहीं करने पर वे हल्ला मचा रहे थे।

क्या था मामला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने 22 जुलाई को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर 4 अगस्त तक रायपुर जेल भेज दिया है। इससे पहले ED ने चैतन्य से 5 दिन तक पूछताछ की थी।

सही जवाब नहीं मिलने पर कस्टडी में

ED के वकील सौरभ पांडेय ने कहा कि एविडेंस के मुताबिक शराब घोटाले से चैतन्य बघेल के तार जुड़े हुए हैं। इसी आधार पर उनके घर पर छापेमारी की गई। पूछताछ में चैतन्य से सही जवाब नहीं मिले। जांच के लिए कस्टडी की आवश्यकता थी, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई है। अगर कोई आरोप लगा रहा है तो वह उचित नहीं है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाते हुए कहा कि, राजनीतिक लड़ाइयां चुनाव में लड़ी जानी चाहिए, जांच एजेंसियों के जरिए नहीं। ED का इस तरह इस्तेमाल क्यों हो रहा है?

जानिए चैतन्य पर क्या आरोप लगे है?

ED के अनुसार, लीकर स्कैम में पूछताछ में शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू ने EOW को बयान दिया था कि, उसने और चैतन्य बघेल ने मिलकर 1000 करोड़ से ज्यादा घोटाले की रकम को हैंडल किया। यह कैश अनवर ढेबर ने दीपेन चावड़ा को पहुंचाया। यह पैसा बाद में राम गोपाल अग्रवाल को दिया गया।

इसकी व्यवस्था चैतन्य बघेल के साथ मिलकर की गई और उसी के कहने पर 1000 करोड़ में से 100 करोड़ नगद केके श्रीवास्तव को दिया गया। पप्पू बंसल ने पूछताछ में ये भी स्वीकार किया है कि शराब घोटाले से उसे 3 महीने में 136 करोड़ रुपए मिले हैं। अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित के बीच चैट में हुई बातचीत में इसकी जानकारी है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SA vs PAK WCL 2025: डिविलियर्स के बिना साउथ अफ्रीका चैंपियंस बिखरी, पाकिस्तान ने टीम को 31 रनो से हराया!
Next: Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू नक्सलवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा

Related Stories

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश

divya mistry March 3, 2026
GGU में आपस में भिड़े छात्र
  • छत्तीसगढ़

होली मिलन कार्यक्रम में बवाल: GGU में आपस में भिड़े छात्र

divya mistry March 3, 2026
होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • छत्तीसगढ़

होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

divya mistry March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.