Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sachin Chandwad Suicide News: एक्टर सचिन चांदवाड़े ने की आत्महत्या, जानिए वजह!
  • एंटरटेनमेंट

Sachin Chandwad Suicide News: एक्टर सचिन चांदवाड़े ने की आत्महत्या, जानिए वजह!

Hema Gupta October 28, 2025

Sachin Chandwad Suicide News: फिल्म जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज जामताड़ा सीजन 2 (Jamtara 2) में नजर आए युवा एक्टर सचिन चांदवाड़े ने महज 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

Read More: Bigg Boss 19 Reality: क्या बिग बॉस ने तान्या और अमाल को ले लिया है गोद!

25 साल की उम्र में किया सुसाइड…

जानकारी के मुताबिक, सचिन महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पारोला में रहते थे। 23 अक्टूबर को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ पुलिस जांच कर रही है कि आत्महत्या की वजह आखिर क्या है?

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट…

पुलिस जांच में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि सचिन ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस उनकी कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है।

सचिन चांदवाड़े के करियर की बात करें तो…

सचिन चांदवाड़े का बैकग्राउंड सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि वे शिक्षा और करियर दोनों में मजबूत बुनियाद रखते थे। पेशे से वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, लेकिन दिल में हमेशा एक्टिंग का जुनून पलता था। कॉलेज के दिनों से ही वे थिएटर से जुड़े रहे और कई मराठी नाटकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Chandwade (@sachin_chandwade)

एक्टिंग के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें जल्द ही मराठी फिल्म ‘संघर्ष मास्टरचा’ में काम करने का मौका दिलाया, जिससे उन्हें स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा और नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘जामताड़ा सीजन 2’ में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, सचिन अभी बड़े स्तर पर स्टारडम हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन वे अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार संघर्ष और मेहनत कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Chandwade (@sachin_chandwade)

अक्टूबर में कई सितारे खो चुका है बॉलीवुड…

यह महीना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद साबित हुआ है। अक्टूबर में ही कई दिग्गज कलाकार इस दुनिया को छोड़कर चले गए—

1. सतीश शाह

2. असरानी

3. पंकज धीर

और अब सचिन चांदवाड़े जैसे युवा कलाकार की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। कम उम्र में उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या वे मानसिक तनाव में थे? क्या वे निजी समस्याओं से जूझ रहे थे? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में दिख रहा चक्रवात मोन्था का असर,बस्तर में तेज हवाएं
Next: Satna: वसुंधरा सिंह करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व कॉमनवेल्थ-आसियान शिखर सम्मेलन 2025 में.

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.