Sabudana dish For Vrat: साबूदाना जिसे इंग्लिश में ‘टैपिओका पर्ल्स’ कहा जाता है। इसका सेवन मुख्यत व्रत-उपवास के समय में लोग ज्यादा करते है। यह हल्का और ऊर्जा से भरपूर होता है, इस वजह से लोग व्रत- उपवास में साबूदाना ज्यादा खाते हैं। इसे खाने से व्रत के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होती है। यह बॉडी में एनर्जी बनाए रखता है, आइए जाने इसके फायदे…
साबूदाना खाने के फायदे
ऊर्जा का अच्छा सोर्स
साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है। इस वजह से व्रत या उपवास में इसका सेवन किया जाता है, क्योकि यह शरीर को कमजोर होने से बचाता है। मेहनत वाले काम करने वालों के लिए भी यह अच्छा विकल्प है।

पाचन में सहायक
यह आसानी से पचने वाला होता है और पेट पर अधिक दबाव नहीं डालता। जिन लोगों को अपच, गैस या एसिडिटी की समस्या होती है, उनके लिए हल्का भोजन चाहिए, और साबूदाना इस दृष्टि से उपयुक्त होता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी
साबूदाना में फोलिक एसिड और विटामिन B6 मौजूद होता है, जो भ्रूण के विकास के लिए लाभकारी होता है। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम गर्भवती महिलाओं की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करता है।

हड्डियों को मजबूती दें
साबूदाना में कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए इसका सेवन लाभकारी हो सकता है।
वजन बढ़ाने में मददगार
जो लोग दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए साबूदाना कारगर साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.
