Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘SAARE JAHAN SE ACCHA’ Series Release: सीरीज में देशप्रेमी जासूस विष्णु शंकर और परमाणु मिशन की कहानी, जानिए क्या है खास?
  • एंटरटेनमेंट

‘SAARE JAHAN SE ACCHA’ Series Release: सीरीज में देशप्रेमी जासूस विष्णु शंकर और परमाणु मिशन की कहानी, जानिए क्या है खास?

Hema Gupta August 13, 2025

‘SAARE JAHAN SE ACCHA’ Series Release: इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्सऑफिस और ओटीटी दोनों पर ही जमकर धमाल होने वाला है, जहां 15 अगस्त को वॉर 2 और कुली फिल्म रिलीज होगी तो दूसरी ओर आज 13 अगस्त को नेटफिल्क्स पर ‘सारे जहां से अच्छा’ सीरीज रिलीज हो चुकी है, कुछ गुमनाम हिरो और कुछ ऐसे जासूस जो देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए अपना सबकुछ देश के नाम कर देते है, ऐसे ही देशप्रेमी जासूसों की कहानी से बनी हुई है ये वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’। आइए जानते हैं क्या कुछ है खास…

Read More: Jolly LLB 3 teaser Released: 8 साल बाद कॉमेडी फ्रैंचाइजी की वापसी पर दर्शक हुए एक्साइटेड, जानिए यूजर्स के रिएक्शन…

क्या है वेब सीरीज की कहानी?

कहानी 1970 के शुरुआती दशक में सेट है, जब दुनिया के कई देश परमाणु शक्ति हासिल करने की होड़ में थे। भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनका मानना था कि भारत को परमाणु बम से लैस होना चाहिए ताकि युद्ध जैसी स्थिति में देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

हालांकि, डॉक्टर भाभा की अचानक मौत एक विमान हादसे में हो गई। यह हादसा उनके एक इंटरव्यू के कुछ दिन बाद हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी मंशा जाहिर की थी। इस घटना ने पूरे देश को शोक में डाल दिया।

रॉ और जासूस विष्णु शंकर की भूमिका…

तब भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ के जासूस विष्णु शंकर (प्रतीक गांधी) इस हादसे को रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन चंद मिनटों की देरी के कारण वे असफल रहे। इस असफलता का मलाल उन्हें लंबे समय तक रहा।

रॉ के मुखिया काओ (रजत कपूर) को जल्द ही पता चलता है कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो, 1971 के युद्ध में मिली करारी हार का बदला लेने के लिए परमाणु बम बनाने की योजना में है।

पाकिस्तान का गुप्त मिशन…

पाकिस्तान में यह मिशन बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है और इसे सफलतापूर्वक अंजाम देने की जिम्मेदारी है आईएसआई के तेजतर्रार अधिकारी मुर्तजा मलिक (सनी हिंदुजा) की।

वहीं, इस मिशन को नाकाम करने की जिम्मेदारी भारत की ओर से विष्णु शंकर की होती है।

भारत-पाकिस्तान की खुफिया जंग…

अब विष्णु शंकर और मुर्तजा मलिक के बीच तेजतर्रार मुठभेड़ होती है। दोनों की यह जंग सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि दो देशों की सुरक्षा और ताकत की लड़ाई है।

वेब सीरीज दर्शकों को यह रोमांचक कहानी दिखाती है कि कैसे खुफिया एजेंसियां और जासूस दोनों देश की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

सीरिज में कॉस्टिंग…

गौरव शुक्ला द्वारा क्रिएटेड इस सीरीज में विष्णु शंकर के किरदार में प्रतीक गांधी नजर आ रहें है, जो कि भारतीय जासूस थे। वहीं इनके अलावा सीरीज में तिलोत्तमा शोम, सनी हिंदुजा, अनूप सोनी, सुहिल नय्यर, कृतिका कामरा, रजत कपूर जैसे कई शानदार सेलेब्स भी नजर आएंगे और इस सीरीज को बॉम्बे फब्लेस ने प्रोड्यूस किया है।

यूजर्स की मिली – जुली प्रतिक्रियाएं..

SAARE JAHAN SE ACCHA doesn’t work hard or smart enough, but it can be pulpy fun. Suhail Nayyar and Sunny Hinduja are fantastic, the show should’ve been built around themhttps://t.co/t8ZTa58LVX

— Uday Bhatia (@yooday) August 13, 2025

Hindi Series #SaareJahanSeAccha Streaming Now On Netflix🔥 pic.twitter.com/IMT9R0ZgJA

— Saloon Kada Shanmugam (@saloon_kada) August 13, 2025

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Har Ghar Tiranga campaign 2025: मोहन यादव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देशवासियों से की जुड़ने की अपील
Next: Abhay Mishra controversial statement: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का विवादित बयान… मंच से एसपी को कहा ‘आधा पुरुष-आधा महिला’, डिप्टी सीएम को बताया ‘मिट्टी खाने वाला कीड़ा’

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.