SA vs Ind T20 WC 2026: T20 वर्ल्डकप 2026 में पहली बार भारत को इतने बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में महज 111 रन बनाकर भारत सिमट गई।
भारत पर ओवर-रेट पेनल्टी लग गई!
SA के सामने टीम इंडिया धराशायी
भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा है। ईशान किशन 0 रन और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं अभिषेक शर्मा को देख फैंस की उम्मीदें जग गई थी लेकिन वो भी मजह 15 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या ने 18-18 रन और वशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर आउट हो गए। टीम से सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए। उन्होंने 37 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ टीम 111 के स्कोर बनाकर धराशायी हो गई।
केशव महाराज ने एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाएं।
साउथ अफ्रिका ने दर्ज की शानदार जीत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी SA की शुरूआत बेहद खराब रही। लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रनों की पारी खोली। वहीं डेविड मिलर ने 63 रन की पारी खेलकर टीम को स्कोर को 187 तक पहुंचाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
बुमराह ने 3 विकेट और अर्शदीप ने 2 विकेट झटके।
टॉप ऑर्डर फेल लेकिन फिर भी मिली जीत
जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग के सामने टीम का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया। क्विंटन डिकॉक, एडन मार्करम और रयान रिकल्टन सस्ते में ही निपट गए। ये तीनों बल्लेबाज 4 ओवर के अंदर पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह ने रिकेल्टन (7) और क्विंटन डी कॉक (6 ) को आउट कर 2 विकेट लिए। वहीं कप्तान ऐडन मार्करम (4 रन) का विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। ये सातवीं बार था जब अर्शदीप ने ऐडन मार्करम को पवेलियन भेजा हो।
डेविड मिलर को वरुण चक्रवर्ती ने तिलक वर्मा को हाथों कैच कराया। मिलर ने 35 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर अर्शदीप ने मार्को यानसन (2 रन) को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। 19वें ओवर में बुमराह को तीसरा विकेट मिला। उन्होंने कॉर्बिन बॉश (2 रन) को अपनी ही बॉल पर कैच किया।
मिलर की फिफ्टी
पावरप्ले में साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया। इसके बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने टीम की तरफ से मोर्चा संभाला। डेवाल्ड ब्रेविस ने 3 छक्के और 3 चौके लगाकर शानदार बल्लेबाजी की, और 29 गेंदों पर 45 रनों की पारी खोली। लेकिन शिवम दूबे ने उनको अभिषेक के हाथों कैच कराकर 97 रनों की शानदार पार्टनरशिप तोड़ दी। वहीं, मिलर ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।
