Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • SA vs IND 3rd T20 Match: भारत 7 विकेट से जीता, वहीं सूर्या ने अपनी ऑफ फार्म दिया बयान!
  • देश-विदेश

SA vs IND 3rd T20 Match: भारत 7 विकेट से जीता, वहीं सूर्या ने अपनी ऑफ फार्म दिया बयान!

Hema Gupta December 15, 2025

SA vs IND 3rd T20 Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 दिसंबर को 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला गया, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर भारत ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रिका टीम 20 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 120 रन बनाकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

Read More: John Cena Retirement: WWE के दिगग्ज रेसलर जॉन सिना ने लिया रिटायरमेंट!

बता दें कि, अर्शदीप ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहें। उन्होंने मैच की जीत के बाद कहा कि -“पिछले मैच में दिन खराब था। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा लग रहा है। कुछ भी बदला नहीं, बस गेंद को सही एरिया में डालने की कोशिश की। विकेट से मदद लेने की कोशिश की।”

भारतीय टीम की शानदार पारी

भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें 3 चौके, 4 छक्के शामिल है। शुभमन गिल 28 रन और तिलक वर्मा 26 रन बनाए। सूर्यकुमार 12 रन बनाए। शिबम डूबे ने 10 रन बनाए।

भारत की ओर अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका की कैसी रही पारी?

साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। शुरुआत में ही 7 रन पर टीम ने 3 विकेट खो दिए थे, जिसमें से क्विंटन डी कॉक 1 रन, रीजा हेंड्रिक्स 0 और डेवाल्ड ब्रेविस,मार्को और लुंगी ने महज 2 रन बनाएं। वहीं फिर ऐडन मार्करम ने 46 गेंद में 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। डोनेवान फरेरा ने 20 रन, एनरिच ने 12 रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक ने बनाएं रिकॉर्ड

धर्मशाला में हार्दिक ने पांड्या ने अपने T-20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। उन्होंने अब तक यहां 1939 रन बनाएं। पांड्या पहले फास्ट बालिंग ऑलराउंडर है, जिन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया।

Hardik Pandya reaches a remarkable landmark in T20Is 💯#INDvSA 📝: https://t.co/BBsDtNxokm pic.twitter.com/XW8sVgf2eA

— ICC (@ICC) December 14, 2025

ऑफ फार्म पर सूर्यकुमार ने कहा-

‘मैं नेट्स में खूबसूरती से बैटिंग कर रहा हूं. जो कुछ मेरे नियंत्रण में है वह मैं करने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद है कि जल्द ही रन भी आएंगे. निश्चित रूप से मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं बस रनों से दूर हूं.’

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा,तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका

ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्त्या, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Aaj ka rashifal in hindi 15 December 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: bondi beach shooting suspect: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर 16 लोगों की मौत, आशंका आंतकी पाकिस्तान मूल के

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.