Super 8 Ind vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। ईशान किशन जीरो पर आउट हो गए। वहीं तिलक 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup के सुपर 8 का तीसरा मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी SA की शुरूआत बेहद खराब रही। डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रनों की पारी खोली। वहीं डेविड मिलर ने 65 रन बनाए। बुमराह ने 3 विकेट और अर्शदीप ने 2 विकेट झटके।
टॉप ऑर्डर ध्वस्त
जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग के सामने टीम का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया। क्विंटन डिकॉक, एडन मार्करम और रयान रिकल्टन सस्ते में ही निपट गए। ये तीनों बल्लेबाज 4 ओवर के अंदर पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह ने रिकेल्टन (7) और क्विंटन डी कॉक (6 ) को आउट कर 2 विकेट लिए। वहीं कप्तान ऐडन मार्करम (4 रन) का विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। ये सातवीं बार था जब अर्शदीप ने ऐडन मार्करम को पवेलियन भेजा हो। डेविड मिलर को वरुण चक्रवर्ती ने तिलक वर्मा को हाथों कैच कराया। मिलर ने 35 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर अर्शदीप ने मार्को यानसन (2 रन) को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। 19वें ओवर में बुमराह को तीसरा विकेट मिला। उन्होंने कॉर्बिन बॉश (2 रन) को अपनी ही बॉल पर कैच किया।
मिलर की फिफ्टी
पावरप्ले में साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया। इसके बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने टीम की तरफ से मोर्चा संभाला। डेवाल्ड ब्रेविस ने 3 छक्के और 3 चौके लगाकर शानदार बल्लेबाजी की, और 29 गेंदों पर 45 रनों की पारी खोली। लेकिन शिवम दूबे ने उनको अभिषेक के हाथों कैच कराकर 97 रनों की शानदार पार्टनरशिप तोड़ दी। वहीं, मिलर ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।
Super 8 Ind vs SA: प्लेइंग इलेवन
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
