Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND-A vs SA-A ODI 1st Match: गायकवाड का दमदार शतक, इंडिया-ए ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका-ए को हराया…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND-A vs SA-A ODI 1st Match: गायकवाड का दमदार शतक, इंडिया-ए ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका-ए को हराया…

Hema Gupta November 14, 2025

IND-A vs SA-A ODI 1st Match: इंडिया-ए ने साउथ अफ्रीका-ए को पहले वनडे में 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। राजकोट में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम ने 9 विकेट पर 285 रन बनाए। जवाब में भारत ने 49.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने शानदार शतक लगाया और जीत में अहम भूमिका निभाई।

Read More: SA vs IND 1st Match: ईडन गार्डन्स में सीरीज का पहला मुकाबला, SA ने जीता टॉस…

साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब…

निरंजन शाह स्टेडियम में साउथ अफ्रीका-ए ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने केवल 53 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। केशिले 15 और रिवाल्डो मूनसामी 10 रन ही बना सके, जबकि रुबिन हरमन, जॉर्डन हरमन और कप्तान मार्क्स एकरमैन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद टीम दवाब में आ गई।

लोअर ऑर्डर की तिकड़ी ने लगाया अर्धशतक…

टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद साउथ अफ्रीका-ए की पारी को लोअर ऑर्डर ने संभाला। डियान फोरेस्टर ने 77 रन, डेलानो पोटजिटर ने 90 रन और यॉर्न फॉर्च्यून ने 59 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला। इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर पारी को स्थिरता दी और स्कोर को 300 के करीब पहुंचाया। आखिर में टियान वान वुरेन ने भी 16 रन जोड़ते हुए टीम को 285 के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।

अर्शदीप और हर्षित के 2-2 विकेट…

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन मजबूत रहा।

अर्शदीप सिंह – 2 विकेट

हर्षित राणा – 2 विकेट

प्रसिद्ध कृष्णा – 1 विकेट

निशांत सिंधु – 1 विकेट

रियान पराग – 1 विकेट

नीतीश रेड्डी – 1 विकेट

विपराज निगम और तिलक वर्मा को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की।

गायकवाड के शतक ने दिलाई जीत…

286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया-ए को मजबूत शुरुआत मिली। ऋतुराज गायकवाड और अभिषेक शर्मा ने 64 रन की ओपनिंग साझेदारी की। अभिषेक 31 रन पर आउट हुए, जबकि रियान पराग 8 रन बनाकर जल्दी लौट गए। कप्तान तिलक वर्मा ने 39 रन बनाकर टीम को स्थिरता दी।

गायकवाड एक छोर पर टिके रहे और शानदार 117 रन की शतकीय पारी खेली। ईशान किशन ने 17 रन का योगदान दिया। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने 37 और निशांत सिंधु ने 29 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया। अंत में हर्षित राणा के 6 रनों के साथ टीम ने 49.3 ओवर में मैच जीत लिया।

साउथ अफ्रीका-ए के गेंदबाज…

टियान वान वुरेन – 2 विकेट

यॉर्न फॉर्च्यून – 2 विकेट

ओटनील बार्टमैन – 2 विकेट

जॉर्डन हरमन, पोटजिटर और मोरेकी कोई विकेट लेने में सफल नहीं हुए।

दूसरा वनडे 16 नवंबर को…

सीरीज का दूसरा मैच 16 नवंबर को राजकोट में ही खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। अगले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “मप्र टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव: 15,896 करोड़ निवेश से खुले 64 हजार रोजगार के अवसर”
Next: BHOPAL: छात्रों ने खोली राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पोल

Related Stories

खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.