Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Rubina Asim Controversy: अभिनव शुक्ला को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी…
  • एंटरटेनमेंट

Rubina Asim Controversy: अभिनव शुक्ला को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी…

Hema Gupta April 21, 2025

Rubina Asim Controversy: छोटी बहू सीरियल की फेम और बिग बॉस 14 की विनर एक्ट्रेस रुबिना दिलैक और बिग बॉस 13 से पहचान बनाने वाले और खतरों के खिलाड़ी 14 के फेमस कंटेस्टेंट आसिम रियाज इन दिनों सुर्खियों में बने रहते है, दोनों इन दिनों टीवी रियलिटी शो बैटलग्राउंड में नजर आ रहें है, कुछ दिनो पहले ही आसिम का झगड़ा रुबीना दिलैक से हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, झगड़े के चलते आसिम को इस शो से बाहर कर दिया गया है, लेकिन दोनों की जंग अभी खत्म नहीं हुई है। पहले अभिनव का बयान सामने आया था अब रुबीना के पति अभिनव को जान से मारने की धमकी दी है। और कहा कि लॉरेंस गैंग आसिम रियाज के साथ हैं।

Read More: Virat Mocks Shreyas after Punjab loss: पंजाब की हार के बाद विराट ने श्रेयस को चिढ़ाया, फैंस ने बहन श्रेष्ठा को किया ट्रोल…

Rubina Asim Controversy: अभिनव को मिली धमकियों पर भड़कीं रुबीना…

छोटी बहू सीरियल की फेम रुबीना दिलैक पति को धमकी मिलने पर भड़की और अपने सोशल मीडिया इस्टाग्राम के अकाउंट पर धमकियों के स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा है, कि- “मैं लॉरेंस का बंदा हूं। तेरा एड्रेस पता है मुझे, आ जाऊं क्या घर गोली मारने के लिए। जैसे सलमान खान के घर में गोली मारा था, वैसे ही तेरे घर पर आकर मारूंगा। ये भी पता है तू कितने बजे काम पर जाता है। आगे लिखा कि तेरे को शूटिंग की लास्ट वार्निंग दे रहा हूं। आसिम को गलत बोलने से पहले तेरा नाम न्यूज में आ जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद लॉरेंस बिश्नोई भाई आसिम के साथ है।”

एक्ट्रेस ने धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए…

रुबीना ने धमकी वाला नोट शेयर करते हुए लिखा कि-‘ my silence id not my weakness! Don’t test my patience’ ( मेरा सब्र मेरी कमजोरी नहीं है। मेरे सब्र की परीक्षा मत लो।)

रबीना की दूसरी स्टोरी में लोगों के कमेंट किए शेयर…

 

Rubina Asim Controversy: अभिनव ने शेयर की पोस्ट..

रुबीना के पति अभिनव ने एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा कि- ‘All this shit for a disagreemnt on a show?’ (ये सब सिर्फ इसलिए क्योंकि किसी की शो में आपसी रजामंदी नहीं थी?)

क्या था मामला…

कुछ दिनों पहले आसिम का रुबीना दिलैक से जोरदार झगड़ा हुआ था, और आसिम ने रुबीना के साथ बत्तमिडी की थी। ऐसे में अब रुबीना के पति अभिनव उनका सपोर्ट करते हुए आसिम रियाज को उनके बर्ताव पर जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि- आसिम के पास सिर्फ दवाइयों से फूले हुए मसल्स हैं।

‘दवाइयों से फूले हुए मसल्स हैं’ – अभिनव

आसिम रियाज और रुबीना के झगड़े के बाद अभिनव के यूट्यूब व्लॉग के कमेंट में एक यूजर ने सवाल किया- “आपका इस बात पर क्या रिएक्शन था जब आसिम रियाज ने रुबीना से कहा कि ये शो फिटनेस के बारे में है और तुम यहां क्या कर रही हो?”

 

रुबीना हसबैंड ने दिया था करारा जबाव…

अभिनव ने यूजर के कमेंट का जबाव देते हुए लिखा कि – ‘आसिम के पास सिर्फ दवाइयों से फूले हुए मसल्स हैं, ना दिमाग है ना सही रवैया, जो फिटनेस की पहचान बिल्कुल नहीं है।’ उन्होंने ये भी कहा कि असली फिटनेस सिर्फ शरीर से नहीं, बल्कि सोच, अनुशासन और व्यवहार से तय होती है।

Rubina Asim Controversy: क्या थी झगड़े की वजह…

आपको बता दें कि, 16 अप्रैल को शूटिंग के दौरान आसिम रियाज की रुबीना दिलैक से जोरदार तकरार हुई दरअसल आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान से बहस हो रही थी, तभी रुबीना मामला सुलझाने सामने आई। लेकिन फिर रुबीना से ही बहस होने लगी। और झगड़ा इतना बढ़ गया कि आसिम ने रुबीना को अपशब्द कहें और उनकी बेज्जती की। और फिर धीरे – धीरे झगड़ा बढ़ता गया, जिसकी वजह से शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी और सभी गुस्से में अपनी-अपनी वैनिटी वैन में चले गए।

रुबीना का बयान…

लड़ाई के बाद आसिम की शो से बाहर निकालने की खबरे तेज हो गई है, ऐसे में रुबीना का बयान सामने आया है, उन्होंने इस मामले ने कहा कि- “सब ठीक है।” वहीं अभिषेक की टीम ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। ऐसे में रुबीना का एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है, जिसमें लिखा है, कि- ‘वह एक रानी है, लेकिन उसके मुकुट के नीचे हमेशा एक मनोरोग का स्पर्श रहता है। उसका परीक्षण मत करो।’

खतरो के खिलाड़ी 14 से भी निकाले गए थे आसिम…

साल 2024 में आसिम रियाज खतरों के खिलाड़ी 14 के मजबूत कंटेस्टेंट थे, लेकिन उसमें भी आए दिन आसिम के झगड़े की खबर सामने आती रहती थी। एक बार आसिम का को-कंटेस्टेंट शालीन भानोट और अभिषेक कुमार से काफी झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। ऐसे में झगड़े को रोकने के लिए शो के होस्ट रोहित शेट्टी पहुंचे लेकिन आसिम उन्हीं से लड़ पड़े। उनके बुरे बर्ताव की वजह से उन्हें शो से निकाल दिया गया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: दिशा पटानी की बहन ने बचाई मासूम की जान: खंडहर से मिली लावारिस बच्ची
Next: 💔 हापुड़ की प्रेम-कथा या धोखा : नई दुल्हन को छोड़ कांस्टेबल से शादी, बिजलीकर्मी की फिल्मी लव स्टोरी वायरल!

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.