Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • RAHLI NEWS: प्रतिष्ठा एकेडमी रहली के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण दल ने मचाई दिल्ली में धूम
  • मध्य प्रदेश

RAHLI NEWS: प्रतिष्ठा एकेडमी रहली के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण दल ने मचाई दिल्ली में धूम

divya mistry April 22, 2025

RAHLI NEWS: रहली नगर के एक निजी विद्यालय प्रतिष्ठा एकेडमी का 51 सदस्यीय दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु दिल्ली रवाना हुआ। इस दल में 35 छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार के शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए।दिल्ली में भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आतिथ्य से यह यात्रा और भी मनोहरी हो गई। जिसमें सबसे पहले सभी बच्चे राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि पर नमन किया और उसके बाद उन्होंने 330 एकड़ भूमि में फैले हुए विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रपति भवन का अवलोकन किया..

RAHLI NEWS
RAHLI NEWS

RAHLI NEWS: राष्ट्रपति महोदया का निवास स्थल देखा

इस राष्ट्रपति भवन में 340कमरों के साथ गणतंत्र मंडप,अशोक मंडप,बैंक्वेट हॉल, स्टेट डाइनिंग हॉल,म्यूजियम,महामहिम राष्ट्रपति महोदया का निवास स्थल देखा।और साथ ही राष्ट्रपति भवन में लागू प्रोटोकॉल को जाना।इसके पश्चात पूरा ग्रुप लाल किले की ओर रवाना हुआ। लाल किले की प्राचीर पर फहराते हुए तिरंगे ने सभी के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत कर दिया और लाल किले के दर्शन के पश्चात हमारा दल अक्षरधाम मंदिर गया, वहां स्वामी नारायण के अध्यात्मिक दर्शन के बारे में बच्चों ने जानकारी प्राप्त की और इसके साथ ही वहां आयोजित होने वाला वाटर शो भी बच्चों ने देखा और रोमांचित होते हुए खुले हृदय से उसकी तारीफ की ।

स्वामी की मनोहरी प्रतिमा का दर्शन किया

RAHLI NEWS
RAHLI NEWS

RAHLI NEWS:  अगले दिन की यात्रा लोटस टेंपल के साथ कुतुब मीनार दर्शन से हुई। कुतुब मीनार परिसर में बनी हुई सभी ऐतिहासिक इमारतें को देखने के बाद हम अहिंसा स्थल पहुंचे,जहां भगवान महावीर स्वामी की मनोहरी प्रतिमा का दर्शन किया। इसके बाद चांदनी चौक पहुंचकर कुछ व्यावसायिक लेन देन किया और फिर इंडिया गेट पहुंचे ।जहां का वातावरण पूरी तरह से देश भक्ति से परिपूर्ण था इंडिया गेट दर्शन से ही यह यात्रा संपन्न हुई।समापन कार्यकम में भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के श्री एस प्रसन्ना, बबलू गोस्वामी असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोजेक्ट),अनालेंद्र शर्मा असिस्टेंट डायरेक्टर (यूथ प्रोग्राम)के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ..

RAHLI NEWS:  स्काउटिंग मनुष्य के जीवन में बहुत प्रभार डालती है

जिसमें अनलेंद्र शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग मनुष्य के जीवन में बहुत प्रभार डालती है और व्यक्तित्व का निर्माण करती है।साथ ही बबलू गोस्वामी ने कहा स्काउटिंग के प्रोजेक्ट में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित, संरक्षित करके राष्ट्र निर्माण में सहयोग देवे। प्रसन्ना ने जीवन को सार्थक बनाने पर जोर देते हुए अपनी बात रखी।इस पूरी यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार जैन का विशेष योगदान रहा।विद्यालय की इस उपलब्धि पर सभी बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों ने भी शुभकामनाएं दी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Tiger Shroff Death Threat: टाइगर श्रॉफ को मिली जान से मारने की धमकी!
Next: LSG vs DC IPL 2025: लखनऊ का टूटा सपना, दिल्ली ने 8 विकेट से हराया

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.