RR vs SRH: IPL का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा 0 पर आउट हो गए। वहीं ईशान शतक लगाने से चूक गए।

अभिषेक 0 पर आउट
SRH की तरफ से ओपनिंग करने के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड मैदान में उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अभिषेक कैच आउट हो गए। रवि बिश्नोई ने उनका कैच पकड़ा। अभिषेक को बिना खाता खोले ही लौटना पड़ा। इसके बाद मैदान में ईशान किशन उतरे। 7वें ओवर में हैदराबाद ने दूसरा विकेट गंवाया। ट्रैविस हेड 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कप्तान रियान पराग ने आउट कराया।
ईशान की आंधी
इसके बाद कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। किशन ने 30 बॉल पर अर्धशतक लगाया। 14वें ओवर में हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। सेट बल्लेबाज ईशान 44 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 छक्के 8 चौके लगाए। संदीप शर्मा ने अपनी ही बॉल पर कैच किया।

हेनरिक क्लासेन 26 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तुषार देशपांडे की गेंद पर रियान पराग ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी मैदान में उतरे, और शानदार पारी खेली।
टीम में बदलाव
RR ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए हैं। शिमरोन हेटमायर को आराम दिया गया है। जबकि बृजेश को ड्रॉप किया गया। हैदराबाद ने भी हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को ड्रॉप किया।
RR vs SRH: Playing 11
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आर समरन, साकिब हुसैन, लियम लिविंग्सटन, शिवम मावी, हर्षल पटेल।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा।
