RR Vs MI IPL 2026: IPL 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 7 अप्रैल यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 बजे शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले शुरु होगा।
बता दें कि, मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या आज के मैच से भी बाहर हो सकते है। वे पिछले मैच में बीमारी की वजह से मैच से बाहर थे, आज भी उनके खेलने पर संशय बरकरार है।
MI vs RR के बीच हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 16 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली तो वहीं 14 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी।

IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला ही खेला गया था, जिसमें मुंबई ने 100 रन से जीता।
कहां देख सकते हैं मैच?
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

संभावित प्लेइंग-12
मुंबई इंडियंस (MI)
रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
Also Read- KKR Vs PBKS IPL 2026: KKR और PBKS मैच में फिरा पानी! दोनों टीमों को 1-1 अंक…
