RR vs LSG Vaibhav Suryavanshi: फिर वहीं हुआ जिसका डर था। राजस्थान रॉयल्स जीता हुआ मैच हार गई। लगातार दूसरे मैच में आखिरी ओवर में टीम चोक कर गई और उसे हार मिली। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने RR को 2 रनों से हराया।
मार्करम और आयुष ने लगाया अर्धशतक
जयपुर में खेले गए मैच में 181 के रनों का पीछा करते हुए राजस्थान 5 विकेट पर 178 रन ही बना सकी। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। एडन मार्करम 66 और आयुष बडोनी 50 के अर्धशतकों के दम पर यह स्कोर बना। RR की यह छठी हार है, वहीं LSG की पांचवी जीत।
Read More: RR vs LSG Match: संजू सैमसन मैच से बाहर, IPL के इतिहास के सबसे कम उम्र के प्लेयर का डेब्यू…
14 साल के लड़के का कमाल
RR भले ये ही ये मैच हार गई हो लेकिन एक एक 14 साल के बच्चे ने कमाल कर दिखाया। IPL मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ 10 लाख रुपये में बिकने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कैप्टन संजू सैमसन की जगह टीम में बतौर ओपनर आने वाले वैभव ने पहली ही बॉल पर छक्का जड़ दिया। LSG के खिलाफ उनकी बेखौफ बैटिंग ने सब को हैरान कर दिया। सिर्फ 20 बॉल्स में उन्होंने 34 रन बनाए।
RR vs LSG Vaibhav Suryavanshi: पंत रहे फ्लॉप
जायसवाल ने अर्धशतक लगाया और 5 चौकों और 4 छक्कों से 74 रन बनाए। लखनऊ के आवेश खान ने कमाल किया और 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लेकिन LSG के कप्तान पंत इस मैच में फिर नहीं चले। वे 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए।
