RR vs GT: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने सामने है। RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात में आज शुभमन गिल इंजरी के कारण बाहर है। इसलिए राशिद खान उनकी जगह कप्तानी कर रहे है।
यशस्वी की फिफ्टी
GT के कप्तान शुभमन गिल की जगह कुमार कुशाग्र ने ली। RR के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे। 5वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान मिला। पावरप्ले में राजस्थान ने 69 रन बनाए। लेकिन 7वें ओवर में राजस्थान का झटका लगा। राशिद खान की गेंद पर वैभव कैच आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंद पर 31 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल है।
13वें ओवर में यशस्वी जायसवाल 50 लगाकर आउट हो गए। कगिसो रबाडा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 14वें ओवर में RR ने तीसरा विकेट गंवाया। रियान पराग ने 8 रन बनाए।

16वें ओवर में शिमरोन हेटमायर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज ने उनका डाइविंग कैच पकड़ा। हेटमायर ने 18 रन बनाए।
RR vs GT: Playing 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, लुहान-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, रवि सिंह।
गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।
