RR vs CSK IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने- सामने होगी। यह मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस होगा।
माही आज रह सकते है मैच से बाहर
महेंद्र सिंह धोनी आज के मैच से बाहर हो सकते हैं। इन दिनों धोनी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से रिहैबिलिटेशन से गुजर रहें हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है। कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा कि- ‘एमएस धोनी पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से उनके टाटा IPL 2026 के पहले दो सप्ताह में न खेलने की संभावना है।
गेट वेल सून, थला!’

दोनों टीम के नाम IPL में खिताब
IPL में CSK टीम अब तक पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी है। लेकिन टीम का पिछला सीजन काफी खराब रहा। CSK टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही थी।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो RR ने अब तक महज एक बार ही खिताब अपने नाम किया है, लेकिन पिछला सीजन इस टीम के लिए भी कुछ खास नहीं रहा और टीम पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर रही।

RR vs CSK हेड टू हेड
IPL में अब तक राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 मैच खेले। इसमें से दोनों टीमों ने 16-16 मैच अपने नाम किए है।
गुवाहटी स्टेडियम की बात करें तो यहां राजस्थान टीम और चेन्नई टीम के बीच महज 1 मैच ही खेला गया है, जिसमें राजस्थान टीम ने 6 रन से जीत हासिल की है।

CSK और RR टीम अपडेट
RR (राजस्थान रॉयल्स)
ऑलराउंडर सैम करन चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम ने श्रीलंका के T20 कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर Dasun Shanaka को स्क्वाड में शामिल किया है।
CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी इंजरी के चलते IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह CSK ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर पेसर स्पेंसर जॉनसन को टीम में मौका दिया है।
दोनों टीमों की पॉसिबल-12
राजस्थान रॉयल्स (RR)
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद।
Also Read- MI Vs KKR IPL 2026: 14 साल बाद ओपनिंग मैच में मुंबई की धमाकेदार जीत!
