RR vs CSK 2026: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। MS धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने 17 साल बाद RR में वापसी की।
CSK की खराब शुरुआत
चैन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन ऑपनिंग करने उतरे। लेकिन दोनों की सीनियर खिलाड़ी चल नहीं पाए। संजू और गायकवाड 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं आयूष मात्रे को बिना खाता खोले वापस जाना पड़ा। आयूष को नांद्रे बर्गर ने बोल्ड किया। इसके बाद मैदान में इम्पैक्ट प्लेयर सरफराज खान उतरे। लेकिन जडेजा ने सरफराज को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 7 रन बनाए।

जडेजा को 2 विकेट
राजस्थान के लिए 17 साल बाद IPL खेलने उतरे जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए। सरफराज स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन LBW हो गए। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग करने उतरे, उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। लेकिन जडेजा ने आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए, और केवल 6 रन ही बना सके।
Sarfaraz Khan 16 (12)
Shivam Dube 6 (4)Banna has arrived… ⚔️ pic.twitter.com/hstgGDfTps
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
11वें ओवर में CSK ने 7वां विकेट भी गंवा दिया। ओवर की तीसरी बॉल बृजेश शर्मा ने कार्तिक शर्मा को LBW कर दिया। कार्तिक अपने डेब्यू मैच में 18 रन बनाकर आउट हो गए। 13वें ओवर में चेन्नई ने 8वां विकेट गंवा दिया। जोफ्रा आर्चर ने नूर अहमद को पवेलियन भेज दिया नूर सिर्फ 1 रन ही बना पाए।
16वें ओवर में CSK ने 9वां विकेट भी गंवा दिया। रवि बिश्नोई ने मैट हेनरी ने बिश्नोई को ही कैच दे दिया, वे 5 रन बनाकर आउट हो गए।
RR vs CSK 2026: Playing 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।
इम्पैक्ट: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्ण घोष।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और तुषार देशपांडे।
