RR-RCB Bid Price: IPL 2026 शुरु होने से पहले IPL में बड़ा बदलाव देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) अब लीग की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है। टीम को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग ₹16,706 करोड़) की रिकॉर्ड बोली में खरीदा गया है।
खास बात यह है कि RCB मौजूदा समय में डिफेंडिंग चैंपियन भी है।
RCB टीम को इन ग्रुप ने खरीदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB फ्रेंचाइजी को Aditya Birla Group, Times Group, Bolt Ventures और Blackstone के कंसोर्टियम ने मिलकर खरीदा है। हालांकि इस डील को अंतिम रूप देने के लिए BCCI और अन्य नियामक संस्थाओं की मंजूरी जरूरी होगी।

बता दे कि, RCB के साथ-साथ इसकी मेंस और विमेंस दोनों टीमें इस डील का हिस्सा हैं, जो फिलहाल IPL और WPL दोनों में चैंपियन हैं।
RR बनी दूसरी सबसे महंगी टीम
इससे पहले Rajasthan Royals भी 1.63 बिलियन डॉलर (करीब ₹15,289 करोड़) में बिक चुकी है, जिससे वह दूसरी सबसे महंगी टीम बन गई।

राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन Kal Somani और उनके कंसोर्टियम ने खरीदा। उन्होंने बिडिंग रेस में अन्य बड़े ग्रुप्स को पीछे छोड़ते हुए यह सौदा अपने नाम किया।.

RCB टीम के नए चेयरमैन कौन?
RCB की नई ओनरशिप के साथ Aryaman Birla को टीम का चेयरमैन बनाया गया है। 28 वर्षीय आर्यमान बिड़ला पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रह चुके हैं, इतना ही नहीं वो मध्यप्रदेश के रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं, और अब बिजनेस कर रहे हैं।
बता दें कि, आर्यमान आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर है।
RCB और RR को पहले इतने में खरीदे
अगर RCB की वैल्यूएशन की बात करें, तो 2008 में Vijay Mallya ने इसे करीब 111.6 मिलियन डॉलर (तब लगभग ₹446 करोड़) में खरीदा था। अब 2026 में इसकी कीमत करीब 16 गुना बढ़ चुकी है। बीच में 2016 में United Spirits Limited ने टीम को खरीदा थे, लेकिन अब 10 साल बाद टीम को नए ऑनर मिल गए हैं।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की कीमत में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 2008 में करीब ₹260-270 करोड़ में खरीदी गई टीम आज ₹15,000 करोड़ से ज्यादा की हो गई है, जो लगभग 24 गुना की बढ़ोतरी दर्शाती है
कौन हैं आर्यमान?
Aryaman Birla ने अपने क्रिकेट करियर में 16 पारियों में 414 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल रहा। 2018 के IPL ऑक्शन में Rajasthan Royals ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके। इसके बाद 2019 में उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली।

क्रिकेट छोड़ने के बाद आर्यमान ने पूरी तरह बिजनेस पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने Aditya Birla Group के तहत हॉस्पिटैलिटी और वेंचर कैपिटल सेक्टर में नई पहल की। 2023 में वे ग्रुप की प्रमुख निर्णय लेने वाली टीम का हिस्सा बने। इसके अलावा वे Hindalco Industries, Grasim Industries और Aditya Birla Fashion and Retail जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल हैं।
काल सोमानी कौन हैं?
Kal Somani टेक्नोलॉजी और निवेश की दुनिया का एक प्रमुख नाम माने जाते हैं। उन्होंने एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां खड़ी की हैं। हालिया डील के बाद खेल जगत में उनका निवेश और भी मजबूत हुआ है।

2021 से जुड़े हैं फ्रेंचाइजी के साथ
काल सोमानी पहले से ही Rajasthan Royals के निवेशक रहे हैं। उन्होंने 2021 में फ्रेंचाइजी में अपनी हिस्सेदारी ली थी। उस समय उन्होंने IPL के भविष्य को लेकर भरोसा जताते हुए इसे एक बड़ी संभावना वाला निवेश बताया था। सोमानी के आने से पहले टीम के 65% शेयर ब्रिटिश-इंडियन कारोबारी Manoj Badale के पास थे।
