Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Royal Enfield Shotgun : शॉटगन 650 स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत ₹4.25 लाख
  • Top Story
  • देश-विदेश

Royal Enfield Shotgun : शॉटगन 650 स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत ₹4.25 लाख

Shital Sharma February 7, 2025

Royal Enfield Shotgun 648 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड इंजन 

Royal Enfield Shotgun भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने आइकन मोटोस्पोर्ट्स के साथ मिलकर मिडिल वेट कैटेगरी बाइक शॉटगन 650 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी लिमिटेड एडिशन बाइक की सिर्फ 100 यूनिट्स का ही निर्माण करेगी। इनमें से सिर्फ 25 ही भारतीय बाजार में बेचे जाएंगे।

22 किमी प्रति लीटर माइलेज 

इस बाइक को सिर्फ कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसमें सफेद रंग के साथ ‘ऑलवेज समथिंग’ थीम होगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4,25,000 रुपये रखी गई है। इसके रेगुलर मॉडल की कीमत 3.59 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 3.73 लाख रुपये तक जाती है। 22 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा

Royal Enfield Shotgun 650 Special Edition launched

Royal Enfield Shotgun में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया

बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 648 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है जो 46 बीएचपी का पॉवर व 52 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए, इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के लिए ट्यून किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल एक लीटर पेट्रोल में 22 किमी का माइलेज दे सकती है।

Royal Enfield Shotgun डिजाइन

खरीदारों को नए ग्राफिक्स के साथ स्लैबटाउन इंटरसेप्ट आरई जैकेट मिलेंगे। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 लिमिटेड एडिशन नए ग्राफिक्स के साथ अपने मूल डिजाइन को बरकरार रखता है। बाइक में थ्री-कलर ग्राफिक्स, एक रेड सीट, बार-एंड मिरर और ब्लू रंग में रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। गोल्डन कलर के अलॉय व्हील बाइक की डिजाइन लैंग्वेज को आकर्षक बनाते हैं। रॉयल एनफील्ड बाइक के साथ खरीदारों को ‘स्लैबटाउन इंटरसेप्ट आरई जैकेट’ भी देगी।

Royal Enfield Shotgun 650 Special Edition launched

बाइक में छोटे फेंडर, हेडलैंप के चारों ओर प्लास्टिक केसिंग, अलग-अलग डिजाइन किए गए टर्न इंडिकेटर्स, नए डिजाइन किए गए ब्लैक-फिनिश एग्जॉस्ट मफलर, फ्लैट हैंडलबार हैं, जो इसे कंपनी के अन्य मॉडल्स से अलग बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें लंबी सीट और मिड-सेट फुट पेग्स हैं, जो राइट राइडिंग पोजीशन देते हैं।

Royal Enfield Shotgun हार्डवेयर

 ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक आरामदायक राइड के लिए बाइक में फ्रंट में 120 मिमी ट्रैवल के साथ बड़ा पिस्टन इनवर्टेड फोर्क और रियर में 90 मिमी ट्रैवल के साथ शोवा ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 एमएम ट्विन-पिस्टन फ्लोटिंग डिस्क और रियर में 300 एमएम ट्विन-पिस्टन डिस्क दी गई है। डुअल-चैनल एबीएस मानक है।

बाइक में 18 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें 100-सेक्शन फ्रंट और 150-सेक्शन रियर ट्यूबलेस टायर है। इस बाइक की सीट की हाइट 795 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 140 एमएम और वजन 240 किलो है।

इस बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिपर नेविगेशन पॉड के साथ ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है। इसमें एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एक रिमूवेबल पिलियन सीट और एक मैट ब्लैक ट्विन पी-शूटर एग्जॉस्ट भी है।

शॉटगन ट्विन 650 की 25 यूनिट ही बनी थीं

Royal Enfield ने वार्षिक बाइकिंग इवेंट Motoverse-2023 में नई पीढ़ी की Himalayan को लॉन्च करने के बाद शॉटगन ट्विन 650 मोटरसाइकिल का अनावरण किया। कंपनी ने तब अपना Motorverse Edition 4.25 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया था, जिसमें से केवल 25 यूनिट ही बनी थीं। इन सभी इकाइयों को बेच दिया गया है।

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Delhi Election-2025:  केजरीवाल को ऑपरेशन लोटस का डर!
Next: Benefits Of Eating Papaya: पपीता खाने से दूर होंगी ये बीमारीयां..जानिए इसके खाने के फायदें..

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.