Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • जुहू में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, देर रात चलीं चार गोलियां
  • Top Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

जुहू में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, देर रात चलीं चार गोलियां

Narendra Singh February 1, 2026

मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई। रात करीब 3 बजे चार राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन जिस जगह फायरिंग हुई, वह मुंबई का हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, यही वजह है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

देर रात की वारदात

चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने रोहित शेट्टी के घर के बाहर अचानक चार गोलियों की आवाज सुनी। इसके कुछ ही मिनटों के भीतर पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया.जुहू वह इलाका है, जहां कई बॉलीवुड सितारे और बड़े फिल्मी नाम रहते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता बढ़ा दी है.

फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं.पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और यह पता चल सके कि फायरिंग किस दिशा से की गई थी.

पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि बिल्डिंग को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गई हैं। फिलहाल सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं.अब तक न तो किसी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और न ही रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

सेलिब्रिटी सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब मुंबई में बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी गिरोह की धमकी तो नहीं, या फिर इसके पीछे कोई निजी या आपराधिक वजह छिपी है.फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और अब निगाहें इसी पर टिकी हैं कि इस फायरिंग के पीछे की असल वजह क्या निकलकर सामने आती है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”
Next: NZ vs IND T20 Match Result: भारत ने 5 मैचों की सीरीज का खिताब 4-1 से अपने नाम किया!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.