Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ‘Rohit Sharma Stand’ Wankhede Stadium: वानखेड़े स्टेडियम में ‘रोहित शर्मा स्टैंड’, हिटमैन के माता-पिता ने किया लोकार्पण…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

‘Rohit Sharma Stand’ Wankhede Stadium: वानखेड़े स्टेडियम में ‘रोहित शर्मा स्टैंड’, हिटमैन के माता-पिता ने किया लोकार्पण…

Hema Gupta May 17, 2025

‘Rohit Sharma Stand’ Wankhede Stadium: रोहित के संन्यास लेने के बाद उनके सम्मान में भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रखा गया है। यह स्टैंड स्टेडियम के लेवल-3 पर स्थित है, जिसे पहले दिवेचा पवेलियन के नाम से जाना जाता था। अब इसे ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ नाम दिया गया है।

Read More: Hitman Retirement Test Cricket: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास..फैंस हुए भावुक!

माता-पिता के हाथों हुआ उद्घाटन..

स्टैंड का उद्घाटन शुक्रवार को रोहित शर्मा के माता-पिता ( गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा ) ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

उद्घाटन के बाद आतिशबाजी, परिवार भी मौजूद..

स्टैंड के उद्घाटन के बाद स्टेडियम में रंगारंग आतिशबाजी की गई। इस खास मौके पर रोहित का पूरा परिवार मौजूद था, जिसमें उनके माता-पिता, भाई, भाभी और पत्नी शामिल थे।

“मैंने कभी सोचा नहीं था”- रोहित शर्मा

रोहित ने इस मौके पर कहा कि – “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा नाम वानखेड़े स्टेडियम में महान खिलाड़ियों के बीच लिखा जाएगा। बचपन में मैं सिर्फ भारत और मुंबई के लिए खेलना चाहता था। मेरे लिए खेल के महान खिलाड़ियों के बीच अपना नाम होना, इस फीलिंग को मैं बता नहीं सकता। यह इसलिए भी खास है क्योंकि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैंने दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन मैं अभी भी एक फॉर्मेट खेल रहा हूं।”

रोहित ने आगे कहा कि…

‘IPL में दिल्ली के खिलाफ 21 तारीख को जब मैं यहां खेलूंगा तो यह एक खास एहसास होगा। जब भी ऐसा मैं भारत के लिए भविष्य में यहां खेलने उतरूंगा तो यह और भी खास हो जाएगा। मैं इतने सारे लोगों, खासकर मेरे परिवार, मेरी मां और पिताजी, मेरे भाई, उनकी पत्नी और मेरी पत्नी, जो यहां मौजूद हैं, के सामने यह बड़ा सम्मान पाकर आभारी हूं। मैं अपनी खास टीम, मुंबई इंडियंस का भी शुक्रिया अदा करता हूं।’

वानखेड़े स्टेडियम में अन्य स्टैंड्स का भी नामकरण..

वानखेड़े स्टेडियम में अन्य स्थानों के नाम भी बदले गए हैं-

1. ग्रैंड स्टैंड लेवल-3 अब ‘शरद पवार स्टैंड’ कहलाएगा।

2. लेवल-4 स्टैंड का नाम ‘अजीत वाडेकर स्टैंड’ रखा गया है।

3. स्टेडियम ऑफिस अब पूर्व अध्यक्ष अमोल काले की याद में नामांकित किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

सचिन-गावस्कर की श्रेणी में पहुंचे रोहित..

रोहित शर्मा अब उन चुनिंदा भारतीय क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर पहले से मौजूद हैं।

टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड..

रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 159 मैचों में 4,221 रन बनाए हैं, औसत 32.05 और स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर रहा है। उनके नाम 5 शतक दर्ज है, जो टी20I में सबसे ज्यादा हैं।

2024 में उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया, तब वह 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को 62 में से 49 टी20 मैच जिताए।

‘सिक्स हिटिंग मशीन’ है रोहित..

रोहित को क्रिकेट जगत में ‘सिक्स हिटिंग मशीन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने टेस्ट में 88, वनडे में 344 और टी20 में 205 छक्के लगाए हैं। कुल 637 अंतरराष्ट्रीय छक्कों के साथ वह दुनिया में सबसे आगे हैं।

वर्ल्ड कप में उन्होंने 54 छक्के और टी20 वर्ल्ड कप में 50 छक्के लगाए हैं, भारतीय खिलाड़ियों में ऐसा करने वाले पहले स्थान के बल्लेबाज बन गए है, और दुनिया में दूसरे स्थान पर आते हैं।

कप्तानी में भी बेमिसाल…

रोहित ने भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, 2024 टी20 वर्ल्ड कप खिताब और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 56 वनडे में 42 मैच जीते हैं, जो किसी भी भारतीय कप्तान का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है।

टेस्ट से लिया संन्यास..

रोहित शर्मा ने हाल ही में 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से यह जानकारी साझा की थी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ISI ने खालिस्तानी समर्थकों को उकसाकर भारत में आतंक फैलाने की साजिश रची…
Next: 🔥राजस्थान में तापमान 46°C के करीब, आसमानी बिजली ने ली 9 की जान!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.