Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rohit Sharma Retirement: क्या रोहित शर्मा का रिटायरमेंट कंफर्म?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Rohit Sharma Retirement: क्या रोहित शर्मा का रिटायरमेंट कंफर्म?

Hema Gupta March 9, 2025

Rohit Sharma Retirement: टीम इंडिया का 9 मार्च यानी की आज रविवार को न्‍यूजीलैंड से चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला होगा। दोनों के बीच यह मैच दुबई में खेला जाएगा। ऐसे में रोहित के रिटायरमेंट की खबर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कायस लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का यह अखिरी वनडे मैच होगा। इस मैच के बाद वो सन्यास ले सकते है। इसी बीच उनके रिटायरमेंट को लेकर बड़ी अपडेट आई है।

Read More: IND vs NZ Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला…

असल में, पिछले साल भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप खेला था और शानदार जीत हासिल की थी। उसके बाद ही विराट कोहली और कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट ले लिया था। ऐसे में कायस लगाए जा रहें हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से भी रिटायरमेंट का फैसला ले सकते हैं

सूत्रों का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित वनडे में अपने भविष्य को लेकर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ चर्चा कर सकते हैं.

Rohit Sharma Retirement: रोहित के रिटायरमेंट पर गिल ने कहा…

टीम इंडिया के उप कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी शुभमन गिल से बीते दिन प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर सवाल पूछा गया जिस पर शुभमन ने कहा था कि- “इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है और सारी चर्चा मैच जीतने के बारे में है और उन्‍हें लगता कि रोहित भी इसी बारे में सोच रहे हैं, उन्‍होंने कहा था कि मैच के बाद क्या होगा क्या नहीं। इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकते।”

Rohit Sharma Retirement: फाइनल मुकाबले के बाद रोहित लें सकते बड़ा फैसला..

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चा हाल ही में तेज हो गई है। यह अटकलें इस कारण बढ़ी हैं कि अगर वह घरेलू मैदान पर अपने क्रिकेट करियर का समापन करना चाहते हैं, तो भारतीय क्रिकेट के भविष्य के कार्यक्रम (एफटीपी) के मद्देनजर उनके पास केवल कुछ ही अवसर हैं।

भारतीय टीम को दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले भारत में कोई वनडे मैच नहीं है। इस स्थिति का मतलब है कि अगर रोहित शर्मा बांग्लादेश में होने वाली आगामी वनडे सीरीज, एशिया कप, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं लेते हैं, तो उन्हें अगला वनडे मैच दिसंबर में ही खेलने का मौका मिलेगा।

इससे यह भी संकेत मिलता है कि रोहित के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय रविवार को होने वाले फाइनल मैच के बाद लिया जा सकता है। उनका अगला कदम उनकी फिटनेस, टीम की जरूरतों और व्यक्तिगत इच्छाओं पर निर्भर करेगा।

Rohit Sharma Retirement: फाइनल मुकाबला भारत आज..

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच 9 मार्च रविवार यानी की आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस 2 बजे होगा। वहीं मैच की शुरुआत 2.30 बजे से होगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Engineering Student Committed $uicide: इंदौर में कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा छात्र
Next: Aap leader atishi reaction: समृद्धि योजना पर आतिशी का बीजेपी पर वार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.