Rohit Sharma Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें मैच में रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के कारण मैच से बाहर रहने का फैसला किया। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाया गया।
हो जाएगा रोहित का करियर खत्म?
रोहित के प्लेइंग इलेवन में न होने पर कई सवाल उठे। साथ ही उनके संन्यास की अटकलें लगाई जाने लगीं। भारत अगले पांच महीने तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेगा। रोहित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह नाकाम रहे। उन्होंने तीन मैचों में केवल 31 रन ही बनाए। ऐसे में रोहित का 38 साल की उम्र में कैरियर खत्म होता नजर आ रहा था।
Read More: Gautam Gambhir: ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर नहीं आनी चाहिए थी – गौतम गंभीर
रोहित ने ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में तमाम रुमर्स को खारिज करते हुए कहा कि सिडनी टेस्ट में खराब फॉर्म के चलते खुद को ड्रॉप किया है। यह फैसला लेना मुश्किल था, लेकिन टीम के लिए फैसला लिया। टीम में किसे रहना है या नहीं, यह फैसला हमारा है। दूसरा कोई यह नहीं तय कर सकता।
‘मुझे पता है मुझे कब क्या करना है’
आगे रोहित ने कहा वे अभी रन नहीं बन रहे लेकिन इस बात की क्या गारंटी है कि 5 महीने बाद भी नहीं बनेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मै जानता हूं कि मुझे क्या करना है।
“माइक, पेन या लैपटॉप वाले लोग के बोलने से जीवन नहीं बदलने वाला। वे यह तय नहीं कर सकते कि मुझे कब संन्यास लेना चाहिए, और कब बाहर बैठना चाहिए, कब कप्तानी करनी चाहिए। मैं एक समझदार आदमी हूं, दो बच्चों का पिता भी हूं। इसलिए मुझे पता है कि कब क्या करना है।”
Rohit Sharma Retirement: रोहित ने आगे कहा – कोच और सिलेक्टर के साथ मेरी बातचीत बहुत सिंपल थी। मुझसे रन नहीं बन रहे थे, मैं फॉर्म में नहीं हूं और यह एक Important मैच है इसलिए हमें फॉर्म में रहने वाले खिलाड़ियों की जरूरत है। यह Simple सी चीज मेरे दिमाग में चल रही थी। इसलिए मुझे लगा कि मुझे ये मैच नहीं खेलना चाहिए।
