Rohini Acharya Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। रोहिणी ने CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को BJP की एक बड़ी साजिश करार देते हुए इसे ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ का नाम दिया है।

‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि नीतीश कुमार ने जैसा बोया था, वैसा ही पाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार .. बिहार में BJP का ऑपरेशन फिनिश नीतीश संपन्न हुआ। चाचा जी के न चाहते हुए भी BJP के द्वारा उनका इस्तीफा ले ही लिया गया। चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया।’
चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार ..
बिहार में बीजेपी का ” ऑपरेशन फिनिश नीतीश ” संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया .. चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और… pic.twitter.com/ZJl9fXlbtD
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 30, 2026
‘कुर्सी की जिद’
रोहिणी ने CM पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के मोह और कुर्सी से चिपके रहने की जिद में न केवल उनके हाथ से मुख्यमंत्री की कुर्सी जा रही है, बल्कि बिहार पर उनकी पकड़ भी समाप्त हो गई है। उन्होंने लिखा कि नीतीश के अंतर्मन की चित्कार को आसानी से समझा जा सकता है, क्योंकि वे मजबूरी में बिहार छोड़ रहे हैं।
Rohini Acharya Nitish Kumar: तेजस्वी का वार
इधर, RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमने शुरू से ही यह कहा था कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के CM नहीं रहेंगे। उन्हें महज 2 या 3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था और अब उन्हें हटाया जा रहा है। BJP ने धोखा दिया है। बिहार में पहले से ही देश की सबसे महंगी बिजली थी और चुनाव के बाद दरें और भी बढ़ा दी गईं। इन लोगों ने जनता को भी धोखा दिया है।’
