
road accident: जशपुर में ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, 8 घायल
दशहरा उत्सव में शामिल हो लौट रहे थे घर
road accident:छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.हादसे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुआ जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
road accident:ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौत
जशपुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 16 साल की लड़की सहित 2 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सभी लोग दशहरा उत्सव में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 ग्रामीण सवार थे।
road accident:पत्थलगांव के पास हुआ हादसा
हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां दहशरा पर्व के मौके पर ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में नाटक का आयोजन किया गया था। जहां पंडरीपानी से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नाटक देखने गए थे। वहां से सभी रविवार तड़के 3 से 4 बजे लौट रहे थे।इसी दौरान रास्ते में मिर्जापुर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे ट्रॉली सहित पलट गया। इसके चलते ट्रॉली में सवार लोग नीचे दब गए। हादसा होते देख आसपास के लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी को एंबुलेंस की मदद से पत्थलगांव स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।