RJD vs JDU: बिहार विधानसभा में हंगामे का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विधानसभा में की गई टिप्पणी को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। मंगलवार को विपक्ष की राबड़ी देवी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की। इसको लेकर बार-बार विरोध प्रदर्शन करने के बाद सभी विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया और उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया।

CM माफी मांगे – RJD
विपक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारे लगाए, और मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग करने लगे। सदन में मुख्यमंत्री की ओर से राबड़ी देवी को ‘लड़की’ कहे जाने के बाद RJD के नेता गुस्से में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश से इस्तीफा देने तक की मांग की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के विरोध में तेजस्वी यादव से लेकर रोहिणी आचार्य तक ट्वीट कर चुकी हैं, और अब JDU और RJD में भिड़ंत हो गई है।
महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले पागल मुख्यमंत्री को कुर्सी छोड़ देना चाहिए। #Bihar
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 10, 2026
CM को कहा जिंदा लाश
RJD की ओर से किए गए एक पोस्ट किया गया जिसमें मुख्यमंत्री का नाम लिखे बिना कहा गया “जिंदा लाश कुछ समय और अगर गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जाएगा. #बेशर्म CM”
RJD vs JDU: JDU ने किया पलटवार
इसको लेकर JDU ने पलटवार किया। लिखा गया – खुद को गलाकर, बिहार में जान फूंक दिया,
नर्क से निकाल, सपनों का बिहार रच दिया। काश ऐसा ‘लाश’ तुम्हारा बाप भी होता, कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता।तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न? पर स्वार्थ की आग में उन्होंने बिहार जला दिया, खून चूसकर राज्य को जिंदा लाश बना दिया। #9वीं-फेल-लूटेरा
खुद को गलाकर, बिहार में जान फूंक दिया,
नर्क से निकाल, सपनों का बिहार रच दिया।काश ऐसा ‘लाश’ तुम्हारा बाप भी होता,
कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता।तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न?
पर स्वार्थ की आग में उन्होंने बिहार जला दिया,
खून चूसकर राज्य को जिंदा लाश बना दिया।… pic.twitter.com/CXP05almvB— Janata Dal (United) (@Jduonline) February 11, 2026
JDU के समर्थन में उतरी BJP
RJD और JDU के बीच जारी जंग में BJP की प्रतिक्रिया आई। BJP ने JDU का समर्थन किया। बिहार BJP प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि RJD के पास न तो कोई मुद्दा बचा है और ना ही शालीन भाषा है।
सिन्हा की कड़ी प्रतिक्रिया
RJD vs JDU: विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश पर की गई टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न सिर्फ गलत, बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण भी है। सदन में जाने से पहले विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन मर्यादा और भाषा की सीमा को लांघना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।
