Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rising Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने India A को हराकर सेमीफाइनल में की पक्की जगह!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Rising Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने India A को हराकर सेमीफाइनल में की पक्की जगह!

Hema Gupta November 17, 2025

Rising Asia Cup 2025: भारतीय युवा टीम (इंडिया ए) को राइजिंग एशिया कप 2025 में पाकिस्तान शाहीन्स ने 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। दोहा में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान इरफान खान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

Read More: IND vs SA Test Match: स्पिनर्स के सामने क्यों नहीं टिक पाई टीम इंडिया? घर में लगातार चौथी हार…

भारत 136 पर ऑलआउट, पाकिस्तान का आसान चेज…

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19 ओवर में 136 रन पर ढेर हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 137 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पाकिस्तान के ओपनर सदाकत माज ने 47 गेंद पर 79 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।

सदाकत माज को मिले दो बड़े जीवनदान…

माज की पारी के दौरान भारत ने दो मौके गंवाए—

1. एक हाई कैच ड्रॉप हुआ

2. एक विवादित कैच MCC के नए नियम के कारण नॉट आउट घोषित हुआ

इन दो जीवनदानों ने मैच का पूरा मोमेंटम पाकिस्तान के पक्ष में झुका दिया।

2025 में पाकिस्तान से भारत की पहली हार…

इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 6 मैच खेले गए थे, जिनमें भारत ने 5 जीते थे। राइजिंग एशिया कप की यह हार 2025 में भारत की पाकिस्तान के हाथों पहली हार है।

🚨Pakistan A defeated India A by just 8 wickets in ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2025! 🤯#INDvPAK pic.twitter.com/oV0J1zYABz

— ICC Asia Cricket (@ICCAsiaCricket) November 16, 2025

भारत की बल्लेबाजी…

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 30 रन पर प्रियांश आर्या का विकेट गिर गया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने नमन धीर के साथ 39 रन की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद पर 45 रन (5 चौके, 3 छक्के) वहीं नमन धीर ने 20 गेंद पर 35 रन बनाए लेकिन मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा और टीम 136 से आगे नहीं बढ़ सकी।

Innings Break!

India A put up 1⃣3⃣6⃣ runs on the board.

Vaibhav Sooryavanshi top-scored with 45(28). 👍

Over to our bowlers now!

Scorecard ▶️ https://t.co/5Wk1PzTdTp#RisingStarsAsiaCup pic.twitter.com/hwHu0hAZa4

— BCCI (@BCCI) November 16, 2025

पाकिस्तान के लिए शाहिद अजीज ने 3 विकेट, जबकि साद मसूद और सदाकत माज ने 2-2 विकेट लिए।

India A will aim to bounce back in their last group stage match.

Scorecard ▶️ https://t.co/5Wk1PzTdTp#RisingStarsAsiaCup pic.twitter.com/JnVWxzG5vV

— BCCI (@BCCI) November 16, 2025

पाकिस्तानी ओपनर्स की धांसू शुरुआत…

लक्ष्य का पीछा करते हुए सदाकत माज और मोहम्मद नईम की जोड़ी ने 33 गेंदों में 54 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। यश ठाकुर ने नईम का विकेट दिलाकर साझेदारी तोड़ी, लेकिन तब तक पाकिस्तान पूरी तरह हावी हो चुका था।

🚨 PAKISTAN BEAT INDIA IN THE RISING STARS ASIA CUP 2025. 🚨

– Terrific performance by Shaheens.🇵🇰 pic.twitter.com/0Y72R0KghV

— Sheri. (@CallMeSheri1_) November 16, 2025

MCC का नया नियम – माज बच गए

10वें ओवर में नेहल वाधेरा ने बाउंड्री के बाहर उछलकर बॉल अंदर फेंकी और नमन धीर ने कैच पकड़ा। परंतु MCC के नए नियम के अनुसार कैच तभी वैध माना जाता है जब बॉल उछालने वाला खिलाड़ी खुद भी बाउंड्री के अंदर हो। इसलिए अंपायर ने माज को नॉट आउट दिया।

इन दोनों मौकों ने माज को बड़ी पारी खेलने का मौका दिया, और उन्होंने नाबाद 79 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया।

सेमीफाइनल की तस्वीर…

पाकिस्तान 4 अंकों के साथ ग्रुप B में टॉप पर है और सेमीफाइनल पहुंचना लगभग तय है, इंडिया ए 2 मैचों में 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। पहले मैच में भारत ने UAE को 148 रन से हराया था। भारत के पास अगले मैच में जीतकर टॉप-4 में जगह बनाने का पूरा मौका अभी भी है।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल फेस्ट 2025 ने मजबूत की एकता और सांस्कृतिक सद्भावना
Next: मक्का से मदीना जा रही बस टैंकर से टकराई

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.