महिला से लूटपाट
लूट के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया इसके बाद बदमाश की तलाश की गई। आखिरकार पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली, और उसे गिरफ्तार किया गया।
कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि गुमानीवाला निवासी गुड्डी देवी बाजार से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में स्कूटी सवार एक बदमाश आया और उसने अचानक कानों में पहने सोने के कुंडल पर हाथ मारा और वह छीन कर फरार हो गया। गुड्डी देवी घटना के बाद श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंची।

बदमाश को किया गिरफ्तार
यहां चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने शिकायत के बाद बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे पकड़ने के प्रयास शुरू किए। चेकिंग के दौरान मनसा देवी फाटक पर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान आकाश निवासी मुनि की रेती के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से धामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Rishikesh Woman Robbery: नशे के लिए की चोरी
पूछताछ में आरोपी आकाश में बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी से महिला के कुंडल बरामद हुए है और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी पुलिस ने कब्जे में ली है।
संजय शर्मा की रिपोर्ट
