Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rishikesh-Badrinath Highway: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरी, 2 की मौत, 10 लापता, CM धामी ने जताया शोक
  • Top Story
  • उत्तराखंड

Rishikesh-Badrinath Highway: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरी, 2 की मौत, 10 लापता, CM धामी ने जताया शोक

divya mistry June 26, 2025

Rishikesh-Badrinath Highway: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में गिर गई। वाहन में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें से 17 एक ही परिवार के सदस्य थे। अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 घायल हैं और 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Rishikesh-Badrinath Highway
Rishikesh-Badrinath Highway

Rishikesh-Badrinath Highway: उदयपुर से चारधाम यात्रा पर आया था

यह परिवार राजस्थान के उदयपुर से चारधाम यात्रा पर आया था। केदारनाथ दर्शन के बाद वे बदरीनाथ की ओर जा रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। तीन गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया है।

Rishikesh-Badrinath Highway: जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें छोटे बच्चे भी हैं। बाकी 10 लोगों की तलाश जारी है।

Rishikesh-Badrinath Highway: एक शव शिवपुरी तक बहकर पहुंचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए थे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जबकि बाकी लोग नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव शिवपुरी तक बहकर पहुंचा, जिसे रेस्क्यू टीम ने बरामद किया।

हादसे के बाद शोक और भय का माहौल

तेज बहाव और कठिन भू-स्थिति के चलते रेस्क्यू अभियान में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज गति से चला रहे हैं। क्षेत्र में हादसे के बाद शोक और भय का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सभी की कुशलता की प्रार्थना कर रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वे लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं और ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना कर रहे हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Emergency Anniversary: आपातकाल की 50वीं बरसी पर गरजे सीएम साय
Next: CM Bhajanlal Sharma: गहलोत का बड़ा दावा: “भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश”, BJP ने बताया भ्रम फैलाना

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.