Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Rishabh Pant Sister Wedding: पंत की बहन की शादी, धोनी-रैना जमकर थिरके…
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Rishabh Pant Sister Wedding: पंत की बहन की शादी, धोनी-रैना जमकर थिरके…

Hema Gupta March 12, 2025

Rishabh Pant Sister Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी की शादी का फंक्शन मसूरी में चल रहा है। बीते दिन मंगलवार को संगीत फंक्सन था, जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना भी शामिल हुए और जमकर डांस किया। और अब उनके डांस करने का वीडियों जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।

Msdhoni danced at Rishabh Pant’s sister’s wedding#MSDhoni pic.twitter.com/eiQ8pCrSz5

— O P Panwar (@OPPanwarS) March 12, 2025

धोनी – रैना ने ड्रेसिंग सेंस..

धोनी संगीत समारोह में काली टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट पहने और रैना ने ब्लू सूट में नजर आ रहें हैं। रैना और धोनी आपस में करीबी दोस्त हैं। इस वीडियो में धोनी रैना – पंत तीनों ‘दमा दम मस्त कलंदर’ गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी-साक्षी पहुंचे मसूरी..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार दोपहर चार्टर्ड विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और अन्य लोग भी थे। धोनी को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, कैप्टन कूल ने किसी से बात नहीं की और कार में सवार होकर मसूरी के लिए रवाना हो गए।

आपको बता दें कि, शादी समारोह में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह समेत भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी पहुंचने की चर्चा है।

किससे हो रही पंत की बहन की शादी..?

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी लंदन के बिजनेसमैन अंकित चौधरी से होने जा रही है। साक्षी और अंकित की सगाई पिछले साल लंदन में हुई थी। अंकित चौधरी लंदन की एलीट ई2 कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं, और उन्होंने यह जिम्मेदारी 2021 में संभाली थी। एलीट ई2 कंपनी शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करती है। अंकित और साक्षी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे, और उनकी सगाई जनवरी 2024 में हुई थी।

अपनी बहन की शादी में ऋषभ पंत और नितीश राणा 🙏❤️ pic.twitter.com/SUX3jzvMyq

— Riseup Pant (@riseup_pant17) March 11, 2025

मसूरी में हुए शादी के फंक्शन…

मसूरी के सेवॉय होटल में साक्षी पंत और अंकित चौधरी की शादी की कुछ खास रस्में हुईं। मंगलवार को मेहंदी सेरेमनी के बाद हल्दी का आयोजन किया गया। इस समारोह में ऋषभ पंत ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जमकर आनंद लिया। हल्दी की रस्म में गुलाल उड़ाया गया, और ऋषभ पंत अपने करीबी लोगों, जिसमें स्थानीय विधायक उमेश कुमार भी शामिल थे, को रंग लगाते हुए नजर आए।

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं पंत..

आईपीएल मैच की शुरुआत 22 मार्च से शुरू होने जा रहा हैं, पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते नजर आएंगे। वह टीम के कप्तान हैं। 9 मार्च को भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की, जिसमें ऋषभ पंत भी शामिल थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: best places to visit in holi: नैनीताल के 70 फीसदी होटल फुल Nainita holi weekend
Next: Beetroot Health Benefits: जानिए चूकंदर खाने के फायदे..

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.