Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rinku Singh On Bat Video: सोशल मीडिया पर वायरल बैट वाले वीडियो पर रिंकू सिंह ने तोड़ी चुप्पी!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Rinku Singh On Bat Video: सोशल मीडिया पर वायरल बैट वाले वीडियो पर रिंकू सिंह ने तोड़ी चुप्पी!

Hema Gupta August 23, 2025

Rinku Singh On Bat Video: IPL 2025 में धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले रिंकू सिंह ने अब विराट कोहली के साथ जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। रिंकू, जो टी20 टीम इंडिया में फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं, ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वो एक बार विराट कोहली से बैट लेकर सुर्खियों में आ गए थे।

Read More: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल वलारिवन ने रचा इतिहास, गोल्ड के साथ बनाया एशियन रिकॉर्ड!

बल्ले वाले किस्से पर रिंकू सिंह का बयान…

रिंकू ने खुलासा किया –

“मैं बल्ले के चक्कर में थोड़ा ज्यादा ही बदनाम हो गया। मैं ऐसे ही नॉर्मल मिलने जाता भैया से और बल्ला भी मांग लेता. कैमरामैन पीछे रहते थे और चीजें लोगों के अंदर अच्छी नहीं जा रहीं थी। ये मेरे और भैया के लिए सही नहीं था, क्योंकि बैट वाला वीडियो बहुत अधिक वायरल हो रहा था। मैं इस सीजन भैया के पास नहीं दिखा। इस बार मैंने रोहित भाई और धोनी भैया से बैट लिया था। बड़े-बड़े खिलाड़ियों का बल्ला मिलना एक बड़ी बात होती है।”

विराट से नहीं मिले, धोनी और रोहित से लिया बैट..

IPL के इस सीजन में रिंकू सिंह विराट कोहली से दूर रहे। उन्होंने बताया कि कोहली के साथ वायरल हुए वीडियो के बाद उन्होंने दूरी बनाई। इस बार उन्होंने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी से बल्ला लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

टीम इंडिया में अपनी भूमिका को लेकर आत्मविश्वास…

रिंकू ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा मौका है। पिछले साल वर्ल्ड कप टीम में जगह चूकने के बाद वह अब हर मैच में अपना 100% देना चाहते हैं। बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी से भी वे टीम को जीत दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा – “मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और ट्रॉफी जीतेगी।”

रिंकू सिंह ने जड़े 546 रन…

भारतीय टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह इस समय शानदार फॉर्म में हैं। टीम इंडिया के लिए खेले गए 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने अब तक 42.00 की औसत से 546 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी 3 शानदार अर्धशतक भी शामिल हैं।

आगामी एशिया कप 2025 में रिंकू सिंह पर सबकी निगाहें होंगी। माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में रिंकू को फिनिशर की भूमिका सौंपी जा सकती है। बल्लेबाजी के साथ-साथ अब वह गेंदबाजी में भी योगदान देकर टीम को मजबूती देना चाहते हैं।

रिंकू का कहना है कि वह इस बार हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। उनका लक्ष्य है कि भारत को एशिया कप जिताने में अहम भूमिका निभाएं। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला जाएगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल वलारिवन ने रचा इतिहास, गोल्ड के साथ बनाया एशियन रिकॉर्ड!
Next:  जिन्होंने सब कुछ खो दियाः उन्ही से सीखिए जीने का असली मतलब!

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.