रिंकू सिंह ने सपा सांसद से की सगाई
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं।आपको बतादें कि रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालाकि अभी इस बात की ऑफिशियल रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
कौन है रिंकू सिंह…
Rinku Singh: आपको वैसे तो पता ही होगा कि कौन है रिंकू सिंह लेकिन हम बता रहें है कि रिंकू सिंह जो भारत के लिए अबतक 30 टी-20 मैचों में 507 रन बना चुके हैं और 2 वनडे मैचों में 55 रन बना चुके हैं रिंकू सिंह अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। वह कई मौकों पर अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं। अब उनका नाम राजनीति की पिच पर भी चर्चित हो रहा है क्योंकि उनकी सगाई की खबरों ने मीडिया में हलचल मचा दी है।
अब पढ़िए सपा सांसद प्रिया सरोज के बारे में….
Rinku Singh: प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की और सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर भी काम किया। वे सपा के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं जो तीन बार मछलीशहर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। आपको बतादें कि महज 25 साल की उम्र में उन्होंने चुनाव जीतकर लोकसभा में अपनी जगह बनाई। अखिलेश यादव ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था जो पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हुआ। रिंकू और प्रिया की सगाई की खबरों ने दोनों के फैंस और राजनीति जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है।
