घर लौटे रिंकू
रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता खंचंद सिंह लीवर कैंसर के 4 स्टेज से जूझ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है। उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो लाइफ सपोर्ट पर हैं। स्टार फिनिशर रिंकू 23 फरवरी को टीम के साथ चेन्नई पहुंचे थे। भारत को यहां सुपर 8 का मुकाबला खेलना है, जो जिम्वाबे के खिलाफ है। मंगलवार सुबह रिंकू सिंह अपने पिता के पास जाने के लिए शहर छोड़कर चले गए थे। पिता से मिलने के बाद रिंकू सिंह वापस लौट आए।

प्लेइंग 11 में किसको मिलेगी जगह
रिंकू सिंह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले करो या मरो मुकाबले से पहले वापस स्क्वॉड से जुड़ने जा रहे हैं। पर, सवाल है कि उनका जिस तरह का फॉर्म है, ऐसे में उनको प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं?
Rinku Singh World Cup: टीम में बदलाव
भारत को T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखनी है तो के लिए जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका (SA) के खिलाफ 76 रन की करारी हार ने समीकरण बिगाड़ दिए थे। इंडिया के कोचिंग स्टाफ ने संकेत दिए कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। ऐसे में यह देखना होगा कि किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा। पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी रिंकू सिंह को नीचे बल्लेबाजी देने की रणनीति पर सवाल उठाए थे।

ICC रेंकिंग
इधर, ICC T20 रैंकिंग में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की रैंकिंग में टॉप पर कोई तब्दीली नहीं हुई लेकिन इसके नीचे से उठापटक मची हुई है। ICC टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा और गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान नंबर 3 हो गए। और भारत के ईशान किशन नंबर 5 पर पहुंच गए है। तिलक वर्मा 3 स्थान गिरकर 7वें नंबर पर आ गए। शिवम दुबे को भी बैटर्स की रैंकिंग में फायदा हुआ है। वे 13 स्थान ऊपर आ गए और अब रैंकिंग में वे 28वें नंबर पर हैं।
