रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया है। यहीं पर अंतिम संस्कार होगा। रिंकू सिंह भी चेन्नई से रवाना हो चुके हैं।

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
रिंकू के पिता के निधन पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और शिखर धवन ने शोक व्यक्त किया।
युवराज सिंह ने X पर पोस्ट डालकर लिखा, रिंकू के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया। ऐसे पलों में, कोई भी शब्द काफी नहीं। इस मुश्किल समय में हम आपके परिवार के साथ हैं।
Heartbreaking news to hear of the passing of Rinku’s father. In moments like these, no words feel enough. Standing in solidarity with you and your family during this difficult time. May you find strength and courage in the love that surrounds you. 🙏 @rinkusingh235
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) February 27, 2026
गब्बर ने X पर लिखा- रिंकू, आपको मेरी गहरी संवेदनाएं। आपके पिता की आत्मा को शांति मिले और इस मुश्किल समय में आपको हिम्मत मिले। ओम शांति।
Rinku, my deepest condolences to you and your loved ones. May your father’s soul rest in peace and may you find strength in this tough moment. Om Shanti 🙏 @rinkusingh235
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 27, 2026
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा- रिंकू के पिता खानचंद सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल वक्त होगा। रिंकू T20 World Cup के दौरान अपनी देश और टीम के लिए अपनी जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह से समर्पित रहे हैं। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं।
Pained to learn about the demise of Shri Khanchand Singh Ji, father of Rinku Singh. This must be an especially difficult time for Rinku and his family, even as he remains committed to his responsibilities during the T20 World Cup.
My heartfelt thoughts and prayers are with him…— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 27, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लिखा- इस मुश्किल समय में हम रिंकू और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं।

Rinku Singh Father Death: पिता से आए थे मिलने
पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह 24 फरवरी को टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। उन्हें T-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था।
25 फरवरी को रिंकू चेन्नई वापस लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
