Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Rinku Priya Engagement: 8 जून को होगी रिंकू-प्रिया की सगाई, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी…
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Rinku Priya Engagement: 8 जून को होगी रिंकू-प्रिया की सगाई, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी…

Hema Gupta June 1, 2025

Rinku Priya Engagement: लोकसभा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को लखनऊ के एक सेवन स्टार होटल में होने जा रही है। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद रहेंगे। शादी 6 महीने बाद, 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में पारंपरिक रीति-रिवाज से संपन्न होगी।

Read More: French Open 2025: अल्काराज चौथे राउंड में पहुंचे, अब शेल्टन से होगी टक्कर…

सगाई की तैयारियां जोरों पर, सितारों से सजी रहेगी शाम…

प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने बताया कि – ‘रिंग सेरेमनी एक निजी समारोह होगी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। वहीं, नवंबर में होने वाली शादी में राजनीति, खेल और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।’

सूत्रों के मुताबिक, सगाई में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, पूर्व कप्तान विराट कोहली, कोच राहुल द्रविड़, और कोचिंग स्टाफ के सदस्य अभिषेक नायर शामिल हो सकते हैं। क्रिकेट और राजनीति के कई अन्य बड़े नाम भी इस मौके पर नजर आ सकते हैं।

रिंकू सिंह पहनेंगे खास कोट-पैंट…

रिपोर्ट के अनुसार, सगाई के दिन रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे अलीगढ़ के एक प्रसिद्ध दर्जी ने विशेष रूप से डिजाइन किया है। समारोह से पहले वे कैंची धाम गए और नीम करौली बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं प्रिया के लिए विशेष शगुन की साड़ियां और गहने तैयार किए जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी…

रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात करीब दो साल पहले एक सीनियर क्रिकेटर की शादी में हुई थी। इस शादी में प्रिया को क्रिकेटर की पत्नी ने बुलाया था, जो खुद भी प्रिया की दिल्ली यूनिवर्सिटी की दोस्त थीं।

वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जनवरी 2025 में दोनों के रोके की खबरें सामने आई थीं, जिनकी पुष्टि खुद प्रिया के पिता ने की थी। उन्होंने कहा था- बेटी की शादी रिंकू सिंह से तय हुई है और जल्द ही रिंग सेरेमनी की जाएगी।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज वर्तमान में जौनपुर की मछलीशहर सीट से लोकसभा सांसद हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998, करखियांव (पिंडरा तहसील, वाराणसी) में हुआ था, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA LLB की पढ़ाई की, और 18 साल के उम्र में ही वो समाजवादी पार्टी से सक्रिय सदस्यता ले ली थी। फिर 25 की उम्र में सांसद बनीं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बीपी सरोज को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार मछलीशहर से सांसद रह चुके हैं (1999, 2004, 2009)।

रिंकू सिंह का IPL से इंटरनेशनल स्टार बनने का सफर…

रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 30 T20 इंटरनेशनल मैचों में 507 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार 5 छक्के मारकर रातों-रात स्टार बन गए थे। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

शादी की तैयारियों में जुटे दोनों परिवार…

दोनों परिवार नवंबर की शादी के लिए बड़ी तैयारियों में जुटे हैं। यह शादी न केवल एक व्यक्तिगत उत्सव होगी, बल्कि इसमें राजनीतिक और क्रिकेट जगत के बड़े चेहरे शामिल होंगे, जिससे यह समारोह राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहने की संभावना है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS: “आपदा सखी योजना”: उत्तराखंड सरकार की नई पहल महिलाओं को बनाएगी आपदा प्रबंधन की अगली पंक्ति का योद्धा
Next: तेजप्रताप का 6 दिन बाद इमोशनल पोस्ट: बोले- मां-पापा का आदेश भगवान से बड़ा

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.