Rinku Emotional Post Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के पिता का T20 वर्ल्डकप के दौरान निधन हो गया था, इसके चलते रिंकू चेन्नई से अलीगढ़ पहुंचकर पिता को कंधा दिया था। फिर वापस मैच खेलने लौट गए। अब T20 वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है। सभी प्लेयर्स घर लौट चुके हैं। ऐसे में रिंकू सिंह ने 10 मार्च यानी की आज सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर पिता के साथ एक पोस्ट शेयर कर इमोशनल नोट शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिंकू सिंह का इमोशनल पोस्ट
क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि- “आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले. मुझे नहीं पता आगे कि जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी… पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी. आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है.. तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था. अब आपका सपना पूरा हो गया है… तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते. हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी. बहुत मिस करूंगा आपको पापा… बहुत ज्यादा।”

27 फरवरी को हुआ था पिता का निधन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन 27 फरवरी शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में हुआ था। बताया गया कि, वो लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था।

रिंकू T20 वर्ल्ड कप के बीच 25 फरवरी को पिता से मिलने पहुंचे थे। फिर 26 को वापस चेन्नई लौट गए। फिर खबर आई पिता का निधन हो गया। तो रिंकू तुरंत अलीगढ़ पहुंचे और पिता को कंधा देते हुए रो पडे़।
