Rhea Returns In Web Series: बॉलीवुड के जाने – माने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रैंड और बॉलीवुड की जानी – मानी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा था। और अब करीब 5 साल बाद उन्होंने फिल्मों और सीरीज में वापसी कर रही है। 3 फरवरी मंगलवार की शाम वह मुंबई में ‘Next On Netflix’ इवेंट में शामिल होने गई थी, जहां एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करते हुए सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ की ऑफिशियल घोषणा की।
बता दें कि, इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती के साथ रवि वर्मा और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज नेटफिल्क्स पर रीलीज होगी।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया ऐलान
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ का टीजर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- ‘नई शक्ति मिलती है पुराने पैसे से। जब सत्ता बड़ी होती है, तो परिवार और कारोबार की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। फैमिली बिजनेस जल्द ही केवल नेटफ्लिक्स पर देखें।’
View this post on Instagram
एक्ट्रेस की वापसी पर फैंस ने दिए अलग – अलग रिएक्शन
एक्ट्रेस रिया शर्मा के कमबैक से फैंस ने जताई खुशी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘So happy to see Rhea finally acting again ❤️’, एक ने लिखा कि- ‘रिया को स्क्रीन पर वापस देख खुश हूं। यह वापसी उनके लिए पूरी तरह न्यायसंगत है, इंतजार नहीं कर सकता इसे देखने का।’, दूसरे ने लिखा कि-‘देर आए, दुरुस्त आए, बधाई। ‘

रिया चक्रवर्ती ने 2012 में एक्टिंग की की थी शुरुआत
रिया चक्रवर्ती ने कम उम्र में ही मनोरंजन जगत में कदम रखा था। उन्होंने 2009 में एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो ‘टीवीएस स्कूटी टीन दीवा’ से अपनी शुरुआत की, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद वे एमटीवी पर वीजे बनीं और कई शो होस्ट किए। 2012 में तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया, जबकि 2013 में ‘मेरे डैड की मारुति’ से बॉलीवुड में एंट्री की। अपनी आखिरी फिल्म ‘चेhre’ (2021) के बाद एक लंबे ब्रेक पर रहीं रिया अब नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से वापसी कर रही हैं, जिसमें वे अनिल कपूर और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी।
2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘Chehre’ में लास्ट बार रिया नजर आईं थी।

