Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा सांसद ने कहा- 60 साल बाद ऑनलाइन पैदा होंगे बच्चे, शादी पर भी की टिप्पणी
  • मध्य प्रदेश

रीवा सांसद ने कहा- 60 साल बाद ऑनलाइन पैदा होंगे बच्चे, शादी पर भी की टिप्पणी

Aditya Mishra November 10, 2024

Mp News: रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अटपटा बयान दे दिया, जिससे उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

बीजेपी सांसद का विबादित बयान

Mp News: रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और एक बार फिर वो अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मौजूदगी में ऐसी बात कही दी जो चर्चा का विषय बन गई है। मामला रीवा के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का है जहां कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल होने पहुंचे थे।

Mp News: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मैंने कभी किसी पति-पत्नी के बिस्तर में झांकने का काम नहीं किया है, लेकिन लोग कहते हैं कि जब पति और पत्नी बिस्तर पर लेटते हैं, तो एक का मुंह दक्षिण की तरफ तो दूसरे का मुंह उत्तर दिशा की तरफ होता है और मोबाइल से मोहब्बत करके उसी में आहें भरते हैं। यह आपका ही बनाया हुआ यंत्र है, जिसके कारण पति और पत्नी एक दूसरे के सामने मुंह करके लेटने के बजाय विपरीत दिशा पर मुंह करके लेटते हैं।

ऑनलाइन शादी पर भी बोले

Mp News: सांसद जनार्दन मिश्रा यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि मैं तो सोच ही रहा था कि अब हम ऑनलाइन शादियां करने लगे हैं। 50-60 साल के बाद यह बच्चे जब पैदा होंगे, तो ये ऑनलाइन पैदा होने वाला बच्चा स्टील का पैदा होगा या मांस और हड्डी का होगा, इस पर विचार करने की आवश्यकता है। सांसद जनार्दन मिश्रा की बातें सुनकर मंच पर मौजूद राज्यपाल व कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर, स्टूडेंट सभी हैरान रह गए।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कनाडा का 20 दिनों में मिलने वाला वीजा अब 8 सप्ताह बाद मिलेगा
Next: ट्रूडो ने माना, कनाडा में मौजूद हैं खालिस्तान समर्थक

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.