Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa: सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और नाखून काटे”
  • मध्य प्रदेश

Rewa: सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और नाखून काटे”

Narendra Singh September 17, 2025

rewa mp janardan mishra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा अभियान मना रही है। इसी कड़ी में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मंगलवार को त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव पंचायत में पहुंचकर अपनी अलग छवि पेश की। यहां उन्होंने मुसहर समाज के बच्चों को बुलाकर न सिर्फ नहलाया बल्कि उनके कपड़े धोए और नाखून भी काटे.

सांसद का अनोखा अंदाज
सांसद का अनोखा अंदाज

बच्चे को रगड़-रगड़ कर नहलाए

सांसद जानर्दन मिश्रा मंगलवार को त्योंथर के पूर्व बीजेपी विधायक श्यामलाल द्विवेदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव पंचायत पहुंचे. जहां उन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की. जनार्दन मिश्रा ने गांव में रहने वाले मुसहर समाज के ऐसे बच्चों को बुलाया जो स्कूल नहीं जाते हैं. इसके बाद सांसद ने उन बच्चों को अपने हाथों से साबुन से रगड़-रगड़कर नहलाया. उनके कपड़े धुले, उनके नाखून काटे और साफ-सुथरे कपड़े पहनाकर 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्म दिवस पर स्कूल में प्रवेश कराने के लिए उन्हें तैयार किया.

कपड़े थोते सांसद
कपड़े थोते सांसद

नहलाने के बाद कपड़े धोए

नहलाने और कपड़े धोने के बाद सांसद ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार किया। उन्होंने माता-पिता से कहा कि वे पढ़ाई के साथ बच्चों की स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब बच्चे साफ-सुथरे होकर स्कूल जाएंगे, तभी उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा के महत्व को समझ पाएंगे।

 पहले भी कर चुके हैं ऐसी पहल

 यह पहली बार नहीं है जब सांसद मिश्रा ने चर्चा बटोरी हो। इसके पहले वे स्वच्छता अभियान के तहत खुद हाथों से शौचालय साफ कर चुके हैं। उस समय भी उनका यह कदम खूब चर्चा में रहा था। गांव में मौजूद लोग सांसद को बच्चों को नहलाते और कपड़े धोते देख हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि आमतौर पर सांसदों को इस रूप में नहीं देखा जाता।

बीजेपी सेवा पखवाड़ा के रुप में मना रही पीएम मोदी का जन्मदिन

दरअसल, आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है. भारतीय जनता पार्टी पीएम के जन्मदिन को राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मना रही है. इसी के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग प्रकार के कई आयोजन भी किए जा रहे हैं. रीवा में इसकी शुरुआत बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने उसी अंदाज से की जिसके लिए वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.

Read More:- echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली

 

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में ट्रैक्टर समेत 7 बहे: वैष्णो देवी यात्रा शुरू, दोनों रूट खुले
Next:  कंगना रनोट का मुख्यमंत्री पद पर बयान: हिमाचल में सियासी तूफान, BJP में हलचल!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.