Rewa golikand: रीवा में कलश यात्रा के दौरान शूटिंग कर रहे कैमरामैन को गोली लगने का वीडियो सामने आया है। खास बात यह है कि वीडियो में गोली चलाने वाला साधु माधवेंद्र भदौरिया और उसके साथी साफ नजर आ रहा है, लेकिन घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना तो दूर, बल्कि अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है।

ये घटना समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर की
ये घटना समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर की है। यहां 19 मार्च को चैत्र नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें काला चश्मा, सफेद पगड़ी और भगवा कपड़े पहने एक शख्स शामिल हुआ। उसके साथ चार गनमैन भी थे।
Rewa golikand: पुलिस ने कैमरा और कार्ड जब्त कर लिया
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि यात्रा के दौरान एक गनमैन साधु को एक गन लोड कर देता है और साधु उसे हवा में फायर करता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान साधु ने कई फायर किए। इनमें से एक फायर वीडियो शूट कर रहे पवन सिंह नाम के शख्स के पैर में लग गई। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कैमरा और कार्ड जब्त कर लिया है।
‘पता होता कि हर्ष फायरिंग होगी तो कभी नहीं जाता’
Rewa golikand: घायल पवन का कहना है की – मैं तो सिर्फ वीडियो शूटिंग के लिए गया था, अगर मुझे पहले से अंदेशा होता कि वहां फायरिंग जैसी घटना होने वाली है तो मैं कभी वहां नहीं जाता, जो कुछ हुआ, वह बेहद डरावना था।” पवन ने आगे कहा कि इस घटना ने उसे अंदर तक झकझोर दिया है। अब वह चाहता है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
