Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • reverse migration: रिवर्स पलायन से गांवों को नई राह, सरकार दे रही स्वरोजगार के मौके!
  • उत्तराखंड

reverse migration: रिवर्स पलायन से गांवों को नई राह, सरकार दे रही स्वरोजगार के मौके!

divya mistry July 1, 2025

reverse migration: जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे ग्राम्य विकास विभाग के अपर आयुक्त भरत चंद्र भट्ट ने विकासखंड कार्यालय कीर्ति नगर में अधिकारियों और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पलायन प्रभावित गांवों के लिए रिवर्स पलायन पर गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाएं न सिर्फ गांव वापस लौट रहे प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि उन्हें गांव में टिके रहने का भी आधार दे रही हैं।

reverse migration
reverse migration

reverse migration: मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों की जानकारी

उन्होंने अपने दौरे में पलायन प्रभावित गांव खोंगचा और राजस्व ग्राम पाण्डव का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अपर आयुक्त ने बताया कि सरकार का उद्देश्य बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत बागवानी, सब्जी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।

reverse migration: दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनें

उन्होंने यह भी बताया कि कृषि और बागवानी को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चैनल फेंसिंग कराई जाएगी। साथ ही, किसानों की मांग पर कवि की खेती के लिए एंगल लगाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। भरत चंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार रिवर्स पलायन को साकार रूप देने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है, ताकि गांव लौटने वाले लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें और दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनें।

अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर लगाम लगे और गांव फिर से आबाद और हराभरा हो सकें। ग्रामीणों ने भी अपर आयुक्त से अपनी विभिन्न समस्याएं साझा कीं, जिन पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

reverse migration:इस दौरे को लेकर उत्साह दिखाई दिया

इस दौरान विकासखंड कार्यालय में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और रिवर्स पलायन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों में भी इस दौरे को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Shivkumar Rai: जल संस्थान के शिवकुमार राय को पौड़ी में भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित।
Next: Forest Guard Training: कॉर्बेट में पहली बार प्रशिक्षित फॉरेस्ट गार्ड्स को मिला आधुनिक वन्यजीव संरक्षण प्रशिक्षण।

Related Stories

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.