reporter: पवन सोनी
ग्यारसपुर विगत मंगलवार को सुबह करीब 9:00 बजे हैदरगढ़ थाना अंतर्गत कोलूआ धामनोद गांव में एक अज्ञात शव खेत के किनारे पड़ा हुआ मिला जिसकी सूचना पर हैदरगढ़ पुलिस के द्वारा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह द्वारा मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जिसमें प्रथम दृश्या मामला हत्या का प्रतीत हुआ जिसके उपरांत थाने के बल के द्वारा जांच पड़ताल की गई जिसमें कोलुआ धामनोद निवासी मृतक की पत्नी सोनिया ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और मृतक की शव की पहचान भी मृतक की पत्नी ने की थाना प्रभारी के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच की गई जिसमें आरोपी आकाश अहिरवार एवं उसके भाई के द्वारा घटना का कारण बताया गया की मृतक रामबाबू के द्वारा महिलाओं के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई थी जिसके कारण आरोपियों के द्वारा मृतक की हत्या धारदार हथियार कुल्हाड़ी से की गई हैदरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के द्वारा उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया उपरोक्त समस्त कार्यवाही में हैदरगढ़ पुलिस के द्वारा 72 घंटे में पूर्ण की गई उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह,उप निरीक्षक घनश्याम शास्ता,उप निरीक्षक अर्जुन सिंह आरक्षक विजय गुप्ता,आरक्षक पंकज सिंह,आरक्षक राहुल यादव के द्वारा जांच एवं जांच में सहयोग किया गया
