Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर: कन्वर्जन के आरोप में  रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: कन्वर्जन के आरोप में  रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार

Narendra Singh January 30, 2026

अंबिकापुर कन्वर्जन: अंबिकापुर में धर्मांतरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब पुलिस की कार्रवाई सामने आ गई है. सरगुजा पुलिस ने कन्वर्जन कराने के आरोप में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है. मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां उनके घर में कथित तौर पर लंबे समय से चंगाई सभा के नाम पर गतिविधियां चल रही थीं

अंबिकापुर कन्वर्जन: हर रविवार होती थी चंगाई सभा

हिंदू संगठनों का आरोप है कि ओमेगा टोप्पो के घर पर करीब एक साल से हर रविवार चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे। आरोप यह भी है कि लोगों को अलग-अलग तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था. यही वजह रही कि मामला सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी भी देखने को मिली और संगठनों ने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की।

अंबिकापुर कन्वर्जन: 26 जनवरी को हुई थी शिकायत

इस पूरे मामले की औपचारिक शिकायत 26 जनवरी को हिंदू संगठनों से जुड़े रोशन तिवारी ने की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 270, 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 5 (क) के तहत ओमेगा टोप्पो सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी, लेकिन तभी एक नया मोड़ सामने आया।

Also Read-CM साय देंगे 361 करोड़ रुपए की सौगात, इस जिले को मिलेगा बंपर लाभ

कार्रवाई की भनक लगते ही हुईं लापता

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि जिस घर में कन्वर्जन की सभा चल रही थी, वह रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो का ही था.  लिखित आवेदन मिलने के बाद जब पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, तो सामने आया कि कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वह घर से लापता हो गई थीं. इसके बाद सरगुजा पुलिस ने व्यापक स्तर पर खोजबीन की और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरा मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि नमनाकला रिंग रोड पर मंजूषा अकादमी के पास एक मकान में कन्वर्जन कराया जा रहा है। मौके पर भारी भीड़ जमा थी, जिससे सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए थे। शोरगुल की शिकायत भी स्थानीय लोगों ने की थी. सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद मामला धर्मांतरण से जुड़ा पाए जाने पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े पहलुओं को खंगाला जा रहा है। आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”
Next: RCB vs UP WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में की एंट्री!

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.