फडणवीस की मां ने कहा- बेटा बनेगा सीएम
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। पहले दो घंटे में महायुति (MU) और महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच रस्साकशी देखने को मिली, लेकिन ढाई घंटे बाद सुबह 10.30 बजे के बाद भाजपा गठबंधन के रुझान एकतरफा जीत की ओर आ गए। 12 बजे के बाद महायुति को 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।
दूसरी ओर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वे 54 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से बीजेपी 128 सीटों पर आगे चल रही है, जिसका मतलब है कि बीजेपी का स्ट्राइक रेट 86% है.
सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार आगे चल रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से आगे चल रहे हैं। उद्धव ठाकरे के शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ तो गलत है। यह जनता का फैसला नहीं है।
इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और राकांपा (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और राकांपा (शरद पवार) शामिल हैं।
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। 2019 की तुलना में इस बार वोटर टर्नआउट 4 फीसदी ज्यादा रहा है। 2019 में यहां 61.4% मतदाताओं ने मतदान किया. इस बार 65.11% वोटिंग दर्ज की गई।
