Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ड्रोन हमले के जवाब में बेरूत पर इजरायल का हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

ड्रोन हमले के जवाब में बेरूत पर इजरायल का हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Shital Sharma October 20, 2024

नेतन्याहू ने कहा मुझे मारने की कोशिश करना, हिजबुल्लाह की सबसे बड़ी गलती

इजरायल ने शनिवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमले के बाद लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला किया है। टाइम्स ऑफ इज़राइल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना लेबनान में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन कर रही है। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के इलाकों पर कई रॉकेट हमले भी किए हैं। जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

नेतन्याहू ने अपने घर पर हुए हमले को हिजबुल्ला की ‘बड़ी गलती’ करार दिया। नेतन्याहू ने कहा कि हत्या का प्रयास उन्हें हिजबुल्ला को खत्म करने से नहीं रोक पाएगा। इजरायल के प्रधानमंत्री ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को भी चेतावनी दी है।

हमले के समय नेतन्याहू घर पर नहीं थे

हिजबुल्ला ने नेतन्याहू के गृह नगर सिसेरिया को ड्रोन से निशाना बनाया था। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने हमले की पुष्टि की है। पीएमओ ने कहा कि हमले में पीएम नेतन्याहू का निजी आवास निशाना था। हमले के समय नेतन्याहू और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे।

ड्रोन कैसरिया में एक इमारत पर गिरा। इज़राइल रक्षा बल के अनुसार, लेबनान से इज़राइल पर तीन ड्रोन दागे गए। इजरायली सेना ने दो ड्रोन को नष्ट कर दिया। आईडीएफ ने स्वीकार किया कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली हमले को रोकने में विफल रही थी। उन्होंने कहा कि वे ड्रोन घुसपैठ की जांच कर रहे हैं।

दहियेह इलाके को तत्काल खाली कराने का आदेश  

इजरायल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दहिया क्षेत्र को तत्काल खाली करने का आह्वान किया है। आईडीएफ ने यहां दो इमारतों को निशाना बनाने को कहा है। इजरायल ने इन इमारतों को हिजबुल्ला की साइट बताया है। इसलिए उन इमारतों के आसपास रहने वाले लोगों को कम से कम 500 मीटर दूर जाने को कहा गया है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous:  एलन मस्क ने ईवीएम पर उठाए सवाल, कहा- बैलेट पेपर पर हों चुनाव
Next: दिल्ली में स्कूल के पास धमाका, दीवारों, कारों और दुकानों डैमेज

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.