CM Sai On Republic day: देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस को धूम- धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने झंडा वंदन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी। सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय ने पहली बार बिलासपुर में झंडा फहराया है। ऐसे करने वाले वह प्रदेश के दूसरे सीएम है।
गणतंत्र दिवस का ये पर्व हमें भारत के महान संविधान को आत्मसात कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन में तिरंगा फहराकर मां भारती के वीर सपूतों और देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया।
गणतंत्र दिवस की… pic.twitter.com/BSaWh6BxUz— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 26, 2026
CM Sai On Republic day: राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में फहराया तिरंगा
राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। वहीं, सरगुजा जिला मुख्यालय में डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा झंडा फहराया। जांजगीर चांपा में मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस में सीएम ने कहा कि-
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि- ‘छत्तीसगढ़ पुलिस बल को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांट का पदक मिलेगा। नक्सलवाद अंतिम चरण में है। मार्च 2026 तक प्रदेश नक्सलमुक्त हो जाएगा। सरेंडर नकस्लियों के पुनर्वास, बस्तर कैफे और नियद नेल्ला नार योजन से प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य तेज किए जाएंगे।’
पहले सीएम बिलासपुर में ही फहराते थे तिरंगा
छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी साल 2001 से लेकर 2003 तक गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराते रहें। उसके बाद पहली बार 2026 में सीएम साय ने यहां तिरंगा फहराया है।
