Relationships And Breakup: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के रिश्तों में दरार आ रही है, जब दो लोग किसी रिश्ते में आते है, तब दो दिल एक डोर में बंध जाते हैं, जो विश्वास, समझदारी और प्रेम के धागों से बंधे होते हैं। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव और समय की कमी, संवाद की कमी ने इन मजबूत धागों को कमजोर करता है। आज युवा हो या शादीशुदा जोड़े हर कपल्स के बीच झगड़े और ब्रेकअप आम बात हो गई है। अब रिलेशनशिप ब्रेकअप्स और तलाक खबरें भी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। क्या आपने सोचा ऐसा क्यो अगर नहीं तो हो सकती है ये वजहें…
Relationships And Breakup: रिश्ते की डोर को क्यों हो रही कमजोर
कम्युनिकेशन की कमी
सभी सक्सेजफुल लवस्टोरी या रिश्तों की बुनियाद संवाद (कम्युनिकेशन) पर ही टिकी होती है। जब कपल्स एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते या कभी अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं करते तो गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। छोटी-छोटी बातों को साझा न करना भी दरार का कारण बनती है, जिससे धीरे – धीरे दूरियां बढ़ जाती हैं और रिश्ते टूटने की कगार में आ जाते है।

सूत्रो के अनुसार, डॉ. मनीषा कपूर कहती हैं कि,
“अधिकतर कपल्स आपस में बात करना बंद कर देते हैं और मान लेते हैं कि सामने वाला खुद-ब-खुद समझ जाएगा। लेकिन भावनाएं यदि व्यक्त न की जाएं, तो वह दूरी बन जाती हैं।”
उम्मीदों का पूरा न होना
जब एक साथी दूसरे से अत्यधिक उम्मीद रखने लगता है..चाहे फिर वो आर्थिक हो, भावनात्मक या समय देने से जुड़ी तो यह असंतुलन पैदा करता है। कई बार एक व्यक्ति अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है और जब भी दूसरे को जरुरत होती है, हमेशा उपस्थित रहता है उसके लिए परंतु दूसरे के पास कभी टाइम नही हों जब जरुरत हो वो पास न हो तो ऐसे में असमानता धीरे-धीरे क्रोध, नाराजगी और अंततः रिश्ते के टूटने की वजह बनती है।

समय की कमी और बिजी लाइफ
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नौकरी, करियर और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच कपल्स एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। रोमांस और साथ बिताए पलों की कमी से रिश्ते में दरार आ जाती है। सबसे बड़ी वजह एक दूसरे को समय न देना ब्रेकअप का कारण बनती है।

सोशल मीडिया और शक
आज के दौर में सोशल मीडिया ने रिश्तों को जितना जोड़ा है, उतना ही कई बार उन्हें तोड़ा भी है। व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अधिक समय बिताना, चैटिंग को लेकर शक पैदा होना, या ‘ऑनलाइन’ होकर भी पार्टनर से बात न करना ये सभी बातें गलतफहमियों को जन्म देती हैं। जिसकी वजह से रिश्ता टूटने की ज्यादा संभावनाएं हो जाती हैं।
Relationships And Breakup: विश्वास की कमी और धोखा
रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। यदि इस नींव में दरार आती है, चाहे वो छोटी हो या बड़ी तो रिश्ते में दरार आ जाती है। किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री, चीटिंग या इमोशनल अफेयर जैसे कारण भी ब्रेकअप की बड़ी वजह बन सकते हैं।

‘परफेक्ट रिलेशनशिप’ का भ्रम
फिल्में, वेब सीरीज़ और सोशल मीडिया अक्सर एक आदर्श रिश्ते की तस्वीर दिखाते हैं, जिससे युवा कपल्स अपने पार्टनर को दूसरो से कंपेयर करने लगते हैं, और उम्मीदे करते है, कि ऐसा हो वैसा होना चाहिए लेकिन जब उनका रिश्ता उस फैंटेसी से मेल नहीं खाता, तो निराशा, असंतोष और दूरी आ जाती है।
