रामलीला मैदान में राजतिलक का आयोजन
Delhi CM Shapath Grahan Samaroh:खबर दिल्ली से है जहां आज रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। बतादें की दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में रेखा गुप्ता का राजतिलक होगा। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री आज बनेंगी। इस अवसर पर उनके साथ 6 मंत्रियों के शपथ लेने की भी संभावना है।
बतादें की संबंधित विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। इससे पहले, बुधवार को रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा दैनिक भास्कर द्वारा की गई थी। यह भी बताया गया था कि RSS ने उनका नाम सुझाया था, जिसे बीजेपी ने स्वीकार किया था। रेखा ने शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29 हजार 595 वोटों से हराया था। रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली बीजेपी की महासचिव भी हैं।
शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल:
11:00 AM – 12:00 PM: मेहमानों का रामलीला मैदान में आगमन और स्थान ग्रहण।
12:10 PM: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों का आगमन।
12:15 PM: उपराज्यपाल वीके सक्सेना का आगमन।
12:20 PM: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों का आगमन।
12:25 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन।
12:30 PM: राष्ट्रगान।
12:35 PM: उपराज्यपाल द्वारा रेखा गुप्ता को शपथ दिलाना।
12:45 PM: मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
12:59 PM: समारोह के समापन पर पुनः राष्ट्रगान।
दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के कारण बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुभाष पार्क टी-पॉइंट, राजघाट, आईटीओ, अजमेरी गेट और अन्य सहित प्रमुख मार्गों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात परिवर्तन और प्रतिबंध लागू रहेंगे।
समारोह में पीएम मोदी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उद्योगपति, फिल्मी सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी और अन्य प्रमुख हस्तियों के भी समारोह में उपस्थित होने की संभावना है।
Delhi CM Shapath Grahan Samaroh
latest updates के लिए हमें “Follow” करें! 🚀
आज की तेज़ रफ़्तार डिजिटल दुनिया में, विश्वसनीय, तथ्य-आधारित समाचारों से अपडेट रहना पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है। नेशन मिरर एक अग्रणी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, सनातन, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, देश की राजधानी दिल्ली, और तमाम राज्यों शहरो, विश्व से जुड़े मामलों और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सटीक, निष्पक्ष और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।
चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, खोजी पत्रकारिता या विशेषज्ञ की राय की तलाश कर रहे हों, नेशन मिरर सुनिश्चित करता है कि पाठकों को भरोसेमंद और व्यावहारिक सामग्री मिले।
नेशन मिरर क्यों चुनें?
निष्पक्ष रिपोर्टिंग: ऐसी खबरें जो तथ्य-जांच की गई हों और राजनीतिक रूप से तटस्थ हों।
रीयल-टाइम अपडेट: महत्वपूर्ण घटनाओं को उनके सामने आने के साथ ही कवर करना।
विविध श्रेणियाँ: राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, दुनिया और बहुत कुछ।
खोजी पत्रकारिता: दबाव वाले मुद्दों पर गहन रिपोर्ट।
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और हेडलाइंस
नेशन मिरर होमपेज पर दुनिया भर की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहें। होमपेज पर कई श्रेणियों में रीयल-टाइम न्यूज़ अपडेट की सुविधा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी महत्वपूर्ण कहानियों से कभी न चूकें।
